BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले में संचालित अबैध कालोनियों पर मेहरबान जिला प्रशासन आख़िर क्यों नही की जा रही कोई कार्यवाही... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, February 26, 2022

जिले में संचालित अबैध कालोनियों पर मेहरबान जिला प्रशासन आख़िर क्यों नही की जा रही कोई कार्यवाही...

 




रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य मंडला जिले आज कल जगह जगह कालोनियों की बाढ़ सी आई हुई हर कोई अपने खेतों में प्लीटिग करने में लगे हुए न कोई नियम न कोई अनुमति नियम कानून को ताक में रखकर केवल एक सूत्रीय काम प्लाटिंग हो रही है नगरीय क्षेत्र से लेकर आस पास के ग्रामीण क्षेत्रो में बेधड़क ग्राम निवेश, अनुविभागीय अधिकारी ग्राम पंचायत, नगर पालिका की बिना अनुमति लिए ही अपनी जेबो को गर्म किया जा रहा है और रजिस्ट्रार से सेटिंग कर धड़ा धड़ रजिस्ट्री की जा रही है और खेत की भूमि को सस्ते दामों में खरीद कर फिट के भाव मे बेचा जा रहा वही खरीददारो को अच्छी सुंदर सर्व सुविधा युक्त कॉलोनी बताकर लोगो ठगा जा रहा है। इस ओर न राजस्व विभाग और न जिला प्रशासन ध्यान दे रहा है जिससे कुकरमुत्तों की तरह जगह जगह कॉलोनियों बन रही है। और लोगो को सपने दिखा कर लूट करने का नया तरीका कॉलोनाइजर के द्वारा ढूंढ निकाला है।

         वही जिले में कई ऐसे कालोनाइजर सक्रिय है जिन्होंने भोलेभाले लोगों को रोड नाली सहित विकसित कालोनी बनाकर देने का वायदा कर उन्हें बड़े बड़े सपने दिखाकर महंगे दामों में प्लाट बेच दिए, प्लाट बेचने के बाद मोके पर न ही रोड का पता रहता है न ही नाली का, जिले भर में देखा जाए तो सैंकड़ों ऐसी कालोनियों का निर्माण किया जा रहा है जिनमे कालोनाइजरों द्वारा न ही नगर एवं ग्राम निवेश से अनुमति ली जाती है न ही मौके पर रोड नाली का निर्माण किया जा रहा है। वही अब लोगों के द्वारा जिले कलेक्टर से ये माँग की जा रही की इन भू माफियाओ और अबैध कॉलोनाइजर के ख़िलाफ़ सख्त कार्यवाही करने हेतु अवैध कालोनियों के विरुद्ध अभियान चलाये और जांच की जाए जिससे ये गरीबो की मेहनत के पैसों से खुद का घर का सपना साकार को सके और अबैध कालोनी और कॉलोनाइजर पर रोक लग सके।

No comments:

Post a Comment