BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
*BAIGA’ डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 2 मार्च को 8 ग्रामों में लगेंगे शिविर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, February 28, 2022

*BAIGA’ डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 2 मार्च को 8 ग्रामों में लगेंगे शिविर

मण्डला 28 फरवरी 2022



कलेक्टर हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार “BAIGA” डेवलपमेंट प्लान के अंतर्गत जिले में निवासरत बैगा परिवारों एवं व्यक्तियों को उनकी पात्रतानुसार शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाना है। जनपद स्तर पर विशेष कैम्प आयोजित कर प्रत्येक पात्र बैगा परिवार एवं व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाएगा। 2 मार्च को जिले के 8 बैगा बाहुल्य ग्रामों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार 2 मार्च को विकासखण्ड मंडला के अंतर्गत ग्राम पंचायत बकौरी में, विकासखण्ड नारायणगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत बनार में, विकासखण्ड घुघरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत दुलादर में, विकासखण्ड बिछिया के अंतर्गत ग्राम पंचायत मेढ़ाताल में, विकासखण्ड बीजाडांडी के अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंसवाही में, विकासखण्ड मवई के अंतर्गत ग्राम पंचायत हर्राटोला में, विकासखण्ड निवास के अंतर्गत ग्राम पंचायत पनवाटोला में, विकासखण्ड मोहगांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत बोड़ासिल्ली में विशेष कैम्प आयोजित किये जाएंगे।

No comments:

Post a Comment