BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
चर्चा में बिजली विभाग की अवैध कमाई... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, February 21, 2022

चर्चा में बिजली विभाग की अवैध कमाई...




रेवांचल टाईम्स - यूं तो मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य मण्डला जिले में लगभग सभी शासकीय विभागों द्वारा धांधली, मनमानी और लापरवाही चरम सीमा पर पहुंचा दी गई है। इस समय इस तरह की गड़बड़ी बिजली विभाग की चर्चा में है। यह विभाग बिजली कटौती और अनाप शनाप बिल देने के लिए भी चर्चित है लेकिन इस समय इस विभाग की चर्चा अवैध कमाई की जोरों पर चल रही है। सूत्रों की मानें तो नदी नालों व अन्य जल स्त्रोतों से सिंचाई हेतु बिजली विभाग की मिली भगत से अवैध तरीके से टीसी कनेक्शन दिये जा रहे हैं। सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि मंडला जिले की तहसील के नैनपुर के चिरईडोंगरी विद्युत मंडल कार्यालय अंतर्गत किसानों से टीसी कनेक्शन के नाम पर 6000 रूपये से ऊपर की राशि ली गई है। इसके अलावा और भी राशि अलग-अलग किसानों से ली गई है जिसकी कोई रसीद विभाग द्वारा किसानों को नहीं दी गई है। सूत्रों की मानें तो लगभग एक गांव से 10-15 किसानों ने कनेक्शन लिया है जिनके द्वारा लगभग 6000 रूपये की राशि दी गई है। लगभग 1 लाख रूपये की राशि एक गांव से वसूल की गई है। इस तरह से कई गांव विद्युत मंडल कार्यालय चिरईडोंगरी के अंतर्गत आते हैं। कई लाख रूपये की वसूली टीसी कनेक्शन के नाम पर हुई है। नदी नालो से भी पानी की सिंचाई की जा रही है और कनेक्शन भी नदी नालों में अधिकांश दिए गए हैं। जानकारों की माने तो नदी नालों से पानी की सिंचाई प्रतिबंधित है। ऐसी स्थिति में कैसे टीसी कनेक्शन दिए गए यह जांच का विषय बन गया है। चर्चा है कि विभाग द्वारा अवैध तरीके से टीसी कनेक्शन दिए गए हैं और अवैध कमाई करके लाखों रूपये का चूना शासन प्रशासन को लगाया गया है। जो कनेक्शन दिए गए हैं उसके अंतर्गत मीटर भी नहीं लगाए गए हैं जबकि नियमानुसार टीसी कनेक्शन में मीटर लगाया जाता है और जितने यूनिट बिजली खपत होती है उतनी राशि लेनी चाहिए लेकिन बची राशि का पता ही नहीं चलता है। सूत्रों का अनुमान है कि जो राशि किसानों से टीसी कनेक्शन के नाम पर वसूली गई है वह राशि सरकार के खजाने में जमा नहीं हुई है और पूरा पैसा कई लाख रूपया लाइन मैन और संबंधित विभाग के आला अफसर डकार गए हैं। सही क्या है इस विषय पर प्रत्येक ग्राम अनुसार जांच की जाए और प्रत्येक किसानों के बयान लेकर संबंधित लाइनमैन और संबंधित आला अधिकारियों के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही की जावे ऐसी जनापेक्षा है। ऐसी स्थिति संपूर्ण मंडला जिले में होने की खबर मिली है। टीसी कनेक्शन की रसीद आखिरकार क्यों नहीं दी गई या क्यों नहीं दी जा रही है यह जांच का विषय बन गया है। पूरे जिले में बिजली चोरी का यह बड़ा मामला है जो बिजली विभाग की सांठ-गांठ से चल रहा है। जो राशि किसानों से ली गई वह सरकार के खजानों में कब जमा की गई इस पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है क्योंकि टीसी कनेक्शन दिए काफी दिन हो गये हैं। अभी तक वसूल की गई टीसी कनेक्शन की रसीद कई तरह के संदेहों को जन्म दे रहा है। जनापेक्षा है सरकार जांच कराए और लाइनमैन सहित संबंधित विभाग के आला अधिकारियों के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही की जावे। इसके साथ ही पूरे जिले में बिजली की कटौती बंद की जावे। ज्ञात हो कि जिले में अटल ज्योति अभियान संचालित है लेकिन 24 घंटे बिजली देने की योजना मंडला जिले में फ्लॉप हो चुकी है। जनापेक्षा है सरकार ध्यान देवे।

No comments:

Post a Comment