BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
होटल के कमरे में प्यार भरी बातों के बीच , प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के सामने लगाई फांसी, प्रेमिका नाटक समझते रही - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, February 28, 2022

होटल के कमरे में प्यार भरी बातों के बीच , प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के सामने लगाई फांसी, प्रेमिका नाटक समझते रही




 रेवांचल टाइम्स:ग्वालियर में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड के सामने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। बताया जा रहा है युवक गर्लफ्रेंड के सामने कई बार मरने की धमकी दे चुका है। एक बार तो वो सुसाइड अटेम्प्ट भी कर चुका है। लड़की इसे नाटक समझ रही थी, लेकिन कुछ देर बाद युवक ने गर्लफ्रेंड के सामने टॉवल का फंदा बनाया और झूल गया।


दरअसल मोनू की गर्लफ्रेंड का मोनू से 4 साल से अफेयर चल रहा था। मोनू के सनकी स्वभाव के कारण वह मोनू से अलग होना चाहती थी, लेकिन मोनू लड़की से अलग नहीं होना चाह रहा था। ग्वालियर के कंपू इलाके के रहने वाले मोनू यादव ने गर्लफ्रेंड को शारदा होटल बुलाया। मोनू ने होटल में गर्लफ्रेंड के सामने टॉवल का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। गर्लफ्रेंड समझ रही थी कि मोनू नाटक कर रहा है, लेकिन उसने सच में सुसाइड कर ली थी। लड़की ने मोनू को बचाने की कोशिश की लेकिन उसने दम तोड़ दिया था। लड़की ने मोनू के परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद तुरंत ही घर वाले होटल पहुंच गए। होटल में मोनू की बहन ने लड़की से हाथापाई भी की।


जानकारी यह भी निकल कर सामने आ रही है कि कुछ दिन पहले मोनू ने बड़े भाई की पत्नी के ऊपर हाथ उठा दिया था। तभी से मोनू घर से फरार चल रहा था। भाभी ने इस मामले की शिकायत पुलिस में भी दर्ज कराई थी। भाभी की पिटाई को लेकर पुलिस का मोनू के पास फोन भी आया था, कि वो अपने बयान दर्ज करवाने थाने आए। लेकिन मोनू डर के कारण थाने नहीं गया। वो 2 दिन से शारदा होटल में छुपा हुआ था, यहीं पर उसने अपनी गर्लफ्रेंड को बुला लिया था।


गौरतलब है कि पिछले 1 सप्ताह के भीतर ग्वालियर के निजी होटलों में दो बड़ी वारदातें हुई हैं। बीते दिनों हेवीटेड होटल में प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मार दी थी, प्रेमिका को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

No comments:

Post a Comment