रेवांचल टाइम्स:उत्तर भारत में ज्यादातर लोग रोजाना रोटी खाना ही पसंद करते हैं, हालांकि, कुछ लोग रोटी के साथ चावल भी खाना पसंद करते हैं. रोटी ही ऐसा आहार है जिसे लोग रोजाना खाते हैं फिर भी उससे ऊबते नहीं हैं. रोटी पौष्टिक तत्वों से भरपूर होती है. इसलिए इसे मुख्य आहार माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों को रोटी खाना भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है, ये बात जानकर भले ही हैरानी हो लेकिन बात बिल्कुल सच है. दरअसल, जिन लोगों के शरीर में ऑक्सालेट की मात्रा जरूरत से ज्यादा मौजूद होती है.
उन्हें रोटी से दूर रहना चाहिए. क्योंकि रोटी में ऑक्सालेट की मात्रा ज्यादा होती है और इसलिए हम इसका रोजाना सेवन करते हैं, लेकिन यदि ऑक्सालेट की मात्रा शरीर में ज्यादा हो जाती है, तो ये हमारी सेहत को हानि पहुंचाने लगती है. जिसके कारण बहुत सी बीमारियां हो जाती है.
इसके अलावा बहुत से लोग बासी रोटी खाने को लेकर भी काफी भ्रम में रहते हैं कि ये सेहत के लिए फायदेमंद है या फिर नुकसानदायक. इसका जवाब ये है कि बासी रोटी कुछ लोगों के लिए फायदेमंद होती है, तो वहीं कुछ लोगों के लिए ये नुकसानदायक भी होती है.
दरअसल, जिन लोगों का शरीर हर तरह के भोजन को पचाने की क्षमता रखता है. उनके लिए रोटी काफी फायदेमंद साबित होती है और जिन लोगों की पाचन क्रिया ठीक नहीं रहती उनके लिए बासी रोटी नुकसानदायक होती है. क्योंकि यदि भोजन नहीं पचे तो तरह-तरह की बीमारियां पैदा हो जाती हैं.
इसके साथ ही जिन लोगों का शरीर कमजोर होता है उन लोगों को भी बासी रोटी नुकसान देती है. क्योंकि ऐसे लोगों को फूड-पाइजन की परेशानी हो सकती है. बता दें कि फूड पाइजन बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है. इसमें लोगों की जान भी जा सकती है और बहुत लोग इतना कमजोर हो जाते हैं कि उन लोगों से कोई भी काम सही तरीके से नहीं हो पाती. और बासी रोटी खाने से तरह-तरह के पेट की बीमारियां उत्पन्न होने लगती है और पेट में बहुत ही ज्यादा दर्द होने लगता है.
यदि आप बासी रोटी का सेवन करते हैं तो आपको अंदर ही अंदर हल्का बुखार हमेशा रहता ही है, जो कि आपके शरीर को पूरी तरह कमजोर कर देगा. बासी रोटी का सेवन फ्रिज में रख कर ही करें. क्योंकि बासी रोटी को अगर बाहर छोड़ देने पर उसमें ऐसे बैक्टीरिया उत्पन्न होते हैं जो कि सेहत के लिए बहुत ही खतरनाक साबित होते हैं जो कि पेट से संबंधित बीमारियों को उत्पन्न करते हैं.
No comments:
Post a Comment