BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आखिर कब बनेगा ओवर ब्रिज जनता करती मांग,रेलवे गेट के बन्द रहने से जनता हो रही परेशान? - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, February 17, 2022

आखिर कब बनेगा ओवर ब्रिज जनता करती मांग,रेलवे गेट के बन्द रहने से जनता हो रही परेशान?


रेवांचल टाइम्स – नैनपुर  नगर में जैसा कि देखा जा रहा है कि ब्रॉडगेज के बन जाने के बाद से नैनपुर नगर की जनता को रेलवे गेट की वजह से बहुत मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। जैसा कि देखने में रोज ही आ रहा है कि दिन में सिवनी मेन रोड पर रेलवे गेट बना हुआ है जहां गुड्स ट्रेनों के आने जाने से ही दिन में कभी कभी 8 से10 बार रोजाना क्रॉसिंग गेट बंद होता नजर आता है जब कि अभी जबलपुर से नैनपुर एक से दो ट्रेनों का आना जाना शुरू हुआ है जबकि लम्बी दूरी की ट्रेनों ओर जबलपुर गोंदिया ट्रेनों का आना जाना नही हो रहा है तो ये स्थिति है के बार बार देखा गया है की किसी सीरियस मरीज को अस्पताल ले जाते वक्त गेट काफी देर बन्द रहता है ओर जाम की स्थिति भी बन जाती है स्कूल जाने के लिए बच्चों को,ऑफिस जाने के लिए कर्मचारियों को जाम की स्थिति बन जाने की वजह से समय मे नही पहुंच पाते है इन सभी परेशानियों को देखते हुए नैनपुर नगर और वाहन चालकों द्वारा रेल्वे अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहती है कि 18 तारीख को रेलवे जी .एम. महोदय के आने पर उनका ध्यान इस ओर आकर्षित करने और रेलवे गेट पर ओवर ब्रिज या फ्लाई ओवर बनवाने के लिए निवेदन करें जिससे आए दिन गेट बंद होने से होने वाली समस्याओं से जनता बच सके सोते हुए जन प्रतिनिधि भी अधिकारी महोदय को इस परेशानी से अवगत कराएं। हम रेल प्रबंधक महोदय का ध्यान खबर रेवांचल टाइम्स के माध्यम से इस ओर दिलाना चाहती है ओर जनता की आवाज आप तक पहुचाना चाहती है ?

No comments:

Post a Comment