रेवांचल टाईम्स : मंडला जिले के अंतर्गत आने वाले बम्हनी बंजर शासन के निर्देश अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं में सुधार हेतु कार्यक्रम किया जा रहा है इसमें वार्ड नंबर 13 के प्रतिष्ठित व्यक्ति श्री एन पी वरकडे (रिटायर्ड =DIG) ने नगर में स्थित आंगनबाड़ी को गोद लिया है। आंगनबाड़ी में आने वाले सभी बच्चों को चॉकलेट वितरण किया एवं सभी बच्चों के बैठने के लिए कुर्सियां प्रदान किया गया है जिससे आंगनवाड़ी में आने वाले बच्चों का प्रोत्साहन बढ़े। इन्होंने कुपोषित बच्चों कि भी सहायता करने की जिम्मेदारी ली है।
इस कार्यक्रम में सुनील चौरसिया, गोपाल कृष्ण हरदहा राजेश दुबे जी एवं आंगनबाड़ी सुपरवाइजर श्रीमति निधि अग्रवाल मैडम एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आप भी एक आंगनबाड़ी गोद ले सकते हैं अभियान के तहत सहयोगकर्ता सामने आने लगे हैं
No comments:
Post a Comment