मण्डला 24 फरवरी 2022
शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला जबलपुर
में 21
फरवरी से 23
मार्च तक संभाग के समस्त शासकीय कार्यालय के कर्मचारियों के लिए अल्पकालिक लेखा
प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। 21 फरवरी से 23
फरवरी तक पेंशन, 24
फरवरी से 2
मार्च तक अंकेक्षण, 3
मार्च से 9
मार्च तक भंडार प्रबंधन तथा 10 मार्च से 23
मार्च तक कैशियर एवं अकाउंटेंट संबंधी विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह
प्रशिक्षण सशुल्क है जिसमें पूर्व में प्रशिक्षित कर्मचारी भी भाग ले सकते हैं।
प्राचार्य शासकीय लेखा शाला जबलपुर ने सभी कार्यालय प्रमुखों से प्रशिक्षण के लिए
कर्मचारियों के नाम प्रस्तावित करने का आग्रह किया है।
No comments:
Post a Comment