BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
धांधलीबाजों की जेब में कैद पीएम आवास योजना योजनाओं में लगा रहे पतीला... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, February 22, 2022

धांधलीबाजों की जेब में कैद पीएम आवास योजना योजनाओं में लगा रहे पतीला...


रेवांचल टाईम्स - जिले में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओ का क्रियान्वयन मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य मण्डला जिले में सही तरीके से नहीं किया जा रहा है जिसकी वजह से जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी लापरवाही, मनमानी और धांधली की जा रही है। इस बात की खबर सरकार को भी है लेकिन कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। केन्द्र सरकार की योजनाओं को पलीता लगाने का काम यूं तो संपूर्ण मध्यप्रदेश में किया जा रहा है लेकिन मंडला जिलें में सबसे ज्यादा दुर्गति केन्द्रीय योजनाओ की हो गई है। प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत भारी गडबड़ी की जा रही है। पूर्व से स्वीकृत सभी पुराने आवासों को पूरी तरह से पूरा कराने के लिए कोई ध्यान नहंी दिया जा रहा है। आधे अधूरे मकान प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत बने हुए हैं। कहीं प्लास्टर नहीं हुआ है तो कहीं फर्श का काम नहीं हुआ है और इसके अलावा कई प्रकार के काम प्रधानमंत्री आवास योजना के लटके हुए हैं। नए हितग्राहियों के आवास स्वीकृति और राशि आवंटन में भारी लेट लतीफी की जा रही है। पिछली सूची के अंतर्गत पुराने आवास का काम कब पूरा करवाया जाएगा और नए आवास की नई सूची कब जारी की जाएगी और काम शुरू कराया जाएगा यह जांच का विषय बन गया है। यह समस्या तो पुरानी है ही लेकिन एक नया मामला प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत सामने आया है। मंडला जिले के तहसील नैनपुर की ग्राम पंचायत डिठौरी में प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत धांधली की गई है। इस संबंध में जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम मंडला में कलेक्टर को शिकायतकर्ता संतूलाल ने शिकायत की है कि 2011 की सूची के अनुसार मेरे नाम से आवास स्वीकृत हुआ था जिसका आईडी नं. 30746941 है। लेकिन मेरे खाते में प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत राशि जमा नहीं की गई बल्कि मेरे छोटे भाई के बैंक खाते में राशि जमा कराकर ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव रोजगार सहायक द्वारा अंगूठे निशान लगवाकर आवंटित राशि का आहरण कर लिया गया है। शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि आवास स्वीकृत होने की स्थिति में मकान निर्माण का काम शुरू कर दिया था लेकिन पैसे शासन प्रशासन द्वारा नहीं दिये गये। ऐसी स्थिति में स्वयं के पैसे से मकान निर्माण कराया गया है। जिस मकान का निर्माण स्वयं के द्वारा कराया गया उसी मकान का जियो टैग करके छोटे भाई के खाते में राशि जमा कर पूरी राशि आहरण कर ली गई। इस संबंध में जिले के तमाम अधिकारियों को शिकायत की गई है लेकिन सही जांच पड़ताल नहीं होने की वजह से धांधलीबाज दंड से बचे हुए हैं। इस तरीके की धांधली मंडला जिले में की जा रही है और शासन-प्रशासन का गहरी नींद में सोना बंद नहीं हो रहा है। शिकायत कर्ता के छोटे भाइ्र ने भी इस संबंध में साथ में शिकायत की है कि उनसे धोखे से अंगूठे का निशान लगवाकर राशि आहरित करवा ली गई है। अंगूठे का निशान लगवाते समय यह नही बताया गया कि निशान आखिर क्यों लगवाया गया है बाद में पता चला कि बड़े भाई के नाम से स्वीकृत आवासस का पैसे इनके खाते से आहरित कर लिया गया है। सरपंच सचिव रोजगार सहायक के अलावा जनपद व जिला पंचायत के सभी संबंधितों के खिलाफ कोई भी दण्डात्मक कार्यवाही नहीं की जा रही है । इस संबंध में शिकायतकर्ताओं ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

No comments:

Post a Comment