रेवांचल टाईम्स - मण्डला जिले के सरकारी संस् थानों के परिसर भवन, भूमि इत्यादि देखरेख के अभाव में दिन व दिन कबाड़ में तब्दील होते जा रहे है। मरम्मत व रंगरोगन कराने में संबंधितों के द्वारा या यूं कहें कि शासन प्रशासन द्वारा ध्यान ही नहीं दिया जा रहा है जिसकी वजह से कई सरकारी भवन व उसके पूरा परिसर की स्थिति दिनों ब दिन बद से बदतर होती जा रही है। जिला मुख्यालय में ऐसे कई सरकारी भवन व भूमि हैं जहां पर मरम्मत का कार्य के साथ-साथ साफ-सफाई तक नहीं कराई जा रही है। गंदगी जहां देखो वहां पर दिखाई देती है खासकर सभी सरकारी स्कूल, कालेज, आईटीआई एवं सभी सरकारी कार्यालय व अन्य सरकारी भवन मरम्मत रंगरोगन व साफ-सफाई की बाट जोह रहे हैं लेकिन जवाबदारों के द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कई सरकारी भवन तो लावारिस की तरह पड़े हैं जिनका कोई उपयोग नहीं हो रहा है। ऐसे भवनों को उपयोगी बनाने की पहल नहीं की जा रही है। जिला मुख्यालय मंडला के समीपस्थ ग्राम रसैयादोना में जिले का पुराना आईटीआई संस्थान जहां पर लगभग सभी भवन प्रशिक्षण स्थल, छात्रावास भवन व मैदान की बदहाली स्पष्ट दिखाई दे रही है। आस-पास बाऊण्ड्री वाल पूरी नहीं बनाई गई है। छात्रावास भवन अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। मैदान में साफ-सफाई का आभाव स्पष्ट दिखाई दे रहा है। यही हाल मंडला के समीपस्थ ग्राम खैरी में संचालित महाविद्यालय का है। रानी दुर्गावती महाविद्यालय बड़ी खैरी में वर्षों से पुराने भवन में संचालित हो रहा है। यहां पर बने नये व पुराने सभी भवन मरम्मत लायक हो जाने के बावजूद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं। मैदान में गंदगी का साम्राज्य स्थापित हो गया है। तालाब की साफ-सफाई और इसे व्यवस्थित बनाने के प्रयास नहीं किये जा रहे हैं। ये मात्र उदाहरण हैं। पूरे मण्डला जिले में खासकर शैक्षणिक व स्वास्थ्य संस्थानों के भवन दयनीय स्थिति में हैं। जनापेक्षा है कि सभी सरकारी भवनों की मरम्मत, रंगरोगन व समस्त परिसर में साफ-सफाई का नियमित कार्य आवश्यक रूप से शासन-प्रशासन द्वारा आवश्यक रूप से कराया जावे।
Saturday, February 19, 2022
Home
india
madhya madhya pradesh
Madhya Pradesh
mandla
Top
उपेक्षा के शिकार हो रहे है जिले के सरकारी भवन...
उपेक्षा के शिकार हो रहे है जिले के सरकारी भवन...
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# Madhya Pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
Madhya Pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper
No comments:
Post a Comment