BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आख़िर प्रशासन ने नही मानी बात तो आज भूख हड़ताल में बैठ गई नेहा...जनसुनवाई सहित शासन को पूर्व में दे चुकी आवेदन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, February 20, 2022

आख़िर प्रशासन ने नही मानी बात तो आज भूख हड़ताल में बैठ गई नेहा...जनसुनवाई सहित शासन को पूर्व में दे चुकी आवेदन...




रेवांचल टाईम्स - शासकीय भूमि बचाने जनहितार्थ लड रहीं नेहा क्या दोषियों पर होगी कार्रवाई या फिर प्रशासन दौड़ाएंगे कागजी घोड़ा...


सिवनी जिले के धूमा में जहां एक तरफ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुले मंच से अनेकों बार कह चुके हैं कि मध्य प्रदेश को सुशासन राज्य  बनाने में यदि कोई अधिकारी या नेता या फिर और कोई अड़ंगा लगाएगा तो फिर उसके खिलाफ कार्रवाईया होगी प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुले मंच से मसल पावर और रसूख का इस्तेमाल करने वालेे  माफियाओं को दस फिट गाड़ने की बात भी कह चुके हैं परन्तु वही सिवनी जिले की बात की जाए तो लखनादौन तहसील के धूमा में राजस्व विभाग के पूर्व पटवारी, तहसीलदारों की मिलीभगत से शासकीय आबादी मद की भूमि भू-माफियाओ के नाम भूमि स्वामी हक में दर्ज कर दी गई । रसूख का इस्तेमाल कर रसूखदारों ने शासकीय आबादी मद की भूमि पर कब्जा करके शासकीय राजस्व अभिलेखों में पटवारी व तहसीलदार के साथ सांठगांठ कर भूमि स्वामी हक और तो कई रसूखदारों ने खसरा के 12 नंबर कालम पर अपना नाम और कब्जा लिखवा रखा है ।

 शासकीय आबादी मद के खसरो में रसूखदारों ने अपना नाम पटवारी और राजस्व अधिकारियों के सहयोग से दर्ज करवाया व उन्हीं खसरो में कई वर्षो से अपने सपनो के आसियानो की झोपडी बना कर रहने वाले गरीबों का नाम पटवारी राजस्व अभिलेख में आखिर क्यो दर्ज नही हुआ। धूमा ग्राम पंचायत के अंतर्गत आबादी मद की शासकीय भूमि के कई खसरे है जिन पर अधिकांश में पुराने कब्जे और रहवासी मकान बने हुए हैं परन्तु वही पुराना थाना क्षेत्र में शासकीय आबादी भूमि खसरा नंबर 410 राजस्व अभिलेख में शासकीय भूमि दर्ज है । लेकिन पटवारी ,राजस्व निरीक्षक और तहसीलदार की मिलीभगत से नियम विरुद्ध शासकीय भूमि के राजस्व अभिलेख के खसरा कालम 12 पर रसूखदार  दिनेश साहू का नाम दर्ज कर दिया गया है । जबकि रसूखदार दिनेश साहू के द्वारा भूमि पर  बड़ी-बड़ी गोदाम और कांप्लेक्स बनाकर व्यापार करने का काम किया जा रहा है। उसी खसरा नंबर पर  कांप्लेक्स और गोदाम से सटे और भी अन्य गरीबों की झोपड़ी नुमा आशियाने हैं  उन गरीबों का नाम ना भूमि स्वामी हक में दर्द है और ना ही राजस्व अभिलेख के 12 नंबर कालम मे दर्ज है। क्योंकि इन गरीबों के ऊपर पटवारी और तहसीलदार ने रहमत नहीं बरसाई। जनहितार्थऔर शासन की शासकीय भूमियों को भू-माफियाओं और रसूखदारों से बचाने लापरवाह राजस्व कर्मचारी और अधिकारियों पर कार्रवाई कराने 20 फरवरी यानी आज से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर अपने पति और बच्ची के साथ नेहा श्रीवास्तव बैठने जा रही ।

वही 

पिछले चार-पांच दिनों से इसी मामले को लेकर हल्का पटवारी और स्वयं नायब तहसीलदार 

संबंधित प्रकरण के मौका जांच में लगे हुए परंतु सोचने की बात यह है की पिछले चार-पांच दिनों से लगातार उक्त मौके पर बार-बार क्यों जाया जा रहा है इसको लेकर आवेदक नेहा श्रीवास्तव के पति सतीश श्रीवास्तव के द्वारा राजस्व निरीक्षक से भी चर्चा की गई जहां पता चला की अनावश्यक बिना अधिकारियों को संज्ञान में लिए पटवारी व नायब तहसीलदार  अनावेदक दिनेश साहू से संपर्क बनाए हुए हैं

जिसको लेकर 19 फरवरी 2022 को श्रीमती नेहा श्रीवास्तव सतीश श्रीवास्तव ने अनुविभागीय अधिकारी लखनादौन से उक्त मामले को लेकर अपनी शिकायत भी दर्ज कराई है

शासन प्रशासन को पूर्व में भूख हड़ताल को लेकर दे दी गई सूचना के बाद आज धूमा थाने के सामने श्रीमती नेहा श्रीवास्तव सतीश श्रीवास्तव अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में जनहितार्थ लगभग 11 :30बजे से

बैठ गई हैं

शासन प्रशासन और जनता के हित में शासकीय भूमि को बचाने नेहा की मुहिम को क्षेत्र की जनता सहयोग देने तैयार है! और कुछ समाजसेवी भी भूख हड़ताल पंडाल में सहयोग देने बैठे हुए हैं।

No comments:

Post a Comment