रेवांचल टाईम्स: पूरे देश सहित उत्तर भारत में मौसम बदलने लगा है। धूप निकलने की वजह से ठंड से भी लोगों को राहत मिलती नजर आ रही है। IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। IMD ने दर्जन राज्यों को लेकर अलर्ट जारी किया है जिसमें एक बार फिर से बारिश की संभावना बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर से सक्रिय होने के साथ ही राजस्थान, मध्य प्रदेश (MP) सहित बिहार, झारखंड और दिल्ली में गरज चमक के साथ बारिश (rain) और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग की माने तो दिल्ली एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से खिल रही धूप के बाद एक बार फिर से मौसम करवट लेने लगा है। हिमाचल के कुछ हिस्सों में बादल छाने के साथ-साथ बारिश की संभावना जताई गई है वहीं बर्फबारी के आसार भी मौसम विभाग द्वारा लगाए गए हैं। इसके अलावा राजस्थान में पश्चिमी विश्व के अधिक होने के कारण इसका असर मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में देखने को मिलेगा। झारखंड में बादल छाए रहेंगे। वहीं राज्य के उत्तर पश्चिमी दक्षिणी और मध्य में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की भी संभावना जताई गई है।
IMD के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में तीव्र हवा और वातावरण में नमी के कारण मध्यप्रदेश में बादल छाने लगे हैं मौसम वैज्ञानिकों की माने तो शुक्रवार को घने बादल के कारण भोपाल होशंगाबाद से जबलपुर के संभागों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश देखने की मिल सकती है वहीं शुक्रवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी।इसके साथ ही साथ पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण पश्चिमी हिमालय उसके आसपास की गतिविधियां सक्रिय हो जाएगी। जिससे 2 Weather System के निर्माण के बाद भोपाल, होशंगाबाद, जबलपुर संभाग में कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इससे रीवा, जबलपुर, शहडोल संभाग में बारिश हो सकती है।
No comments:
Post a Comment