BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
महाशिवरात्रि के ये टोटके जगा देंगे सोया हुआ भाग्‍य, जीवन में नहीं रहेगी एक भी कमी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, February 27, 2022

महाशिवरात्रि के ये टोटके जगा देंगे सोया हुआ भाग्‍य, जीवन में नहीं रहेगी एक भी कमी




रेवांचल टाईम्स :1 मार्च 2022, मंगलवार को महाशिवरात्रि है. भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का यह पवित्र दिन बेहद खास होता है. यह दिन पूजा-उपासना करने के साथ-साथ तंत्र-मंत्र, टोटके-उपाय करने के लिए बहुत महत्‍वपूर्ण होता है. इस दिन किया गया पूजा-पाठ, उपाय कई गुना ज्‍यादा फल देते हैं. आज महादेव को प्रसन्‍न करने के कुछ खास उपाय जानते हैं, जिन्‍हें करते ही सोया हुआ भाग्‍य भी जाग जाता है. हर मनोकामना पूरी होती है और जिंदगी में कोई कमी नहीं रहती है.
बेहद कारगर हैं महाशिवरात्रि के ये उपाय

धन प्राप्ति का उपाय: महाशिवरात्रि को भगवान शिव का पूजन-अभिषेक करने के बाद दिन में किसी भी समय मछलियों को आटे की गोलियां जरूर खिलाएं. इससे धन की आवक बढ़ जाती है.

विवाह में आ रही बाधाएं दूर करने का उपाय: जिन लोगों की शादी में रुकावटें आ रही हों वे महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर केसर मिला हुआ दूध अर्पित करें. इससे जल्‍दी ही विवाह हो जाता है.

सुख-समृद्धि पाने का उपाय: जीवन यदि कई परेशानियों से घिर गया हो. घर की बरकत कम हो गई हो तो महाशिवरात्रि पर नंदी (बैल) को हरा चारा खिलाएं.

मनोकामना पूरी करने का उपाय: महाशिवरात्रि के दिन यदि 21 बेल पत्रों पर चंदन से ऊं नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करें तो इससे भोलेनाथ प्रसन्‍न होकर मनोकामना पूरी कर देते हैं.

मन की शांति पाने का उपाय: महाशिवरात्रि के दिन पानी में काले तिल मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं.
पितृ दोष से राहत पाने का उपाय: महाशिवरात्रि के दिन गरीबों को भोजन कराएं इससे पितृ प्रसन्‍न होते हैं और घर में खुशहाली आती है.

No comments:

Post a Comment