मण्डला 25 फरवरी 2022
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के
निर्देशानुसार 25
जनवरी से 15
मार्च 2022 तक
मतदाता जागरूकता गतिविधियों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा
रही हैं। इन प्रतियोगिताओं में स्लोगन, पैटिंग, वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी सहित अन्य
प्रकार की प्रतिस्पर्धाएं होंगी। जनपद पंचायत मंडला के सभाकक्ष में मीडिया
प्रतिनिधि, निर्वाचन
शाखा के संबंधितों की उपस्थिति में संक्षिप्त कार्यशाला आयोजित की गई। जनपद पंचायत
मंडला के सहायक विकास विस्तार अधिकारी राजेश गौतम ने मतदाता जागरूकता गतिविधियों
की पीपीटी आधारित जानकारी प्रदान की।
No comments:
Post a Comment