BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
’’वापिस स्कूल चले हम’’ अभियान रथ को हरी झण्डी देकर किया गया रवाना - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, February 25, 2022

’’वापिस स्कूल चले हम’’ अभियान रथ को हरी झण्डी देकर किया गया रवाना

मण्डला 25 फरवरी 2022




विद्यार्थियों को पुनः शिक्षण एवं विद्यालय से जुड़ने हेतु कलेक्टर श्रीमती हर्षिका सिंह एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती मरावी द्वारा ’’वापिस स्कूल चले हम’’ अभियान की शुरुआत की। ज्ञात हो कि पिछले ढाई वर्षों से कोरोना काल के कारण बच्चों की पढ़ाई एवं शिक्षण में खासा व्यवधान हुआ है जिसके तहत बच्चे घर में ही रह कर ऑनलाइन अभ्यास अध्यापन करते रहे। समय-समय पर जिला शिक्षा केंद्र समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों में पुनः कौशल दक्षता एवं शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए ’’वापिस स्कूल चले हम’’ अभियान की योजना बनाई गई। कलेक्टर हर्षिका सिंह एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी ने योजना भवन परिसर से रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में जिला परियोजना समन्वयक बीपी ठाकुर, सहायक परियोजना समन्वयक हीरेंद्र वर्मा, केके उपाध्याय, मनीष दुबे एवं बीआरसी मंडला से संबंधित उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment