BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रशासन पर भ्रष्ट अधिकारी भारी नही हुई कार्यवाही तो आवेदक ने लिया न्यायालय का शरण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, February 23, 2022

प्रशासन पर भ्रष्ट अधिकारी भारी नही हुई कार्यवाही तो आवेदक ने लिया न्यायालय का शरण



रेवांचल टाइम्स  - जयसिंहनगर, इन दिनों भ्रष्ट अधिकारी जम कर भ्रष्टाचार कर रहे हैं 

मामला है कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय टेटका का जहा पर तत्कालीन बीआरसीसी ब्रम्हानंद श्रीवास्तव एवम विद्यालय की वार्डन के मिलीभगत से लगभग 15 लाख का गवन कर गए हुआ यू की पूर्व अध्यक्ष दुर्गावती गुप्ता को बीआरसीसी ने जब अवैध तरीके से राशि आहरण करने का दवाब बनाया तो संस्था की अध्यक्ष ने मना  कर दी जिसकी वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर शहडोल ने बीआरसीसीसी को निलंबित कर दी थी ,लेकिन पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए बताई की जब मेरे द्वारा फर्जी तरीके से राशि आहरण करने पर मना की तो संस्था की वार्डन एवम बीआरसीसी ने मोलिया बाई को एक दिन का अध्यक्ष बना कर 15लाख रुपए हड़प लिया जब मेरे द्वारा जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के यहां पर भी नियम विरुद्ध राशि आहरण की जानकारी दी गई लेकिन आज तक कार्यवाही नही हुई


थाना प्रभारी जयसिंहनगर की भूमिका भी संदेह के घेरे में 

जब पूर्व अध्यक्ष दुर्गावती गुप्ता ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल से आवेदन कर कार्यवाही की मांग की तो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहडोल ने मामले को संज्ञान में लेकर थाना प्रभारी जयसिंहनगर को तत्काल एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया लेकिन अपने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी करते हुए थाना प्रभारी जयसिंहनगर ने आज तक किसी भी तरह से प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही नहीं की जिससे थाना प्रभारी के मंशा पर भी सवाल उठ रहे हैं अब देखना होगा की नियम विरुद्ध राशि आहरण पर कार्यवाही होती हैं या फिर मौन स्वीकृत जारी रहेगी


रेवांचल टाइम से शरद मिश्रा की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment