BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पटवारी नेता नेतागिरी चमकाने पटवारियों से करा रहे अधिकारियों का विरोध, पारस ठाकुर पटवारी संघ का जिला अध्यक्ष है ही नहीं....उपेन्द्रसिंह - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, February 22, 2022

पटवारी नेता नेतागिरी चमकाने पटवारियों से करा रहे अधिकारियों का विरोध, पारस ठाकुर पटवारी संघ का जिला अध्यक्ष है ही नहीं....उपेन्द्रसिंह



रेवांचल टाईम्स - दो-चार दिनों से सिवनी तहसील के पटवारियों के द्वारा सिवनी तहसीलदार पीयूष दुबे के खिलाफ मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाते हुए उन्हें तहसील सिवनी से हटाए जाने संबंधी ज्ञापन दिया गया और कार्रवाई नहीं होने पर राजस्व अभिलेख कार्यालय में जमा कर कार्य नहीं करने की बात भी कही गई थी आखिर किस कारण बस पटवारियों को मानसिक प्रताड़ना झेलना पड़ रहा है और पटवारी किसके कहने पर विरोध करने खड़े हो गए वही सूत्र बताते हैं की प्रशासनिक व्यवस्था बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों के स्थानांतरण करते हैं साथ ही ऐसे कर्मचारी जो शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन और शासकीय कार्यों में लापरवाही रखते हैं उन्हें प्रशासनिक अधिकारी दंड देने के लिए छोटे- तो कभी बड़े आदेश करते हैं और जब कर्मचारी लापरवाही बरतते हैं और उन पर कार्रवाईया होती हैं तो कर्मचारी मानसिक आर्थिक प्रताड़ना की बात कहकर विरोध  जताते हैं वही कर्मचारी संघ के नेता। समय की परिस्थिति को देखते हुए पाला बदलने में देर नहीं करते कर्मचारी संघ के वे नेता जो अधिकारियों के खासम खास होते हैं वे कर्मचारियों के विरोध के समय कर्मचारियों के खास हो जाते हैं और उन्हीं अधिकारियों के खिलाफ खड़े होकर विरोध जताने लगते हैंl कर्मचारियों के मंसूबे में तो तब पानी फिरता है जब यही नेता गुफ्तगू की मीटिंग कर अधिकारियों के विरोध को 

आश्वासन की राह बता कर समाप्त कर देते हैं सिवनी में भी वैसा ही हो रहा है पटवारी कर्मचारी परेशान नहीं है केवल परेशान करने का जरिया बनाया गया है पहले यही नेता अधिकारियों के कान भर कर पटवारियों के लिए परेशानियां खड़ा करते हैं और फिर पटवारियों के साथ अधिकारियों का विरोध करने खड़े हो जाते हैं और बाद में समझौता के नाम पर अधिकारियों  के साथ मिल कर विरोध के माहौल को शांत कर देते हैं सिवनी तहसील के पटवारी अध्यक्ष दिनेश पटले पहले से इन्हीं कामों में माहिर है तहसील सिवनी में पदस्थ पटवारियों को यह बात पता होगी 

अधिकांश बार पटवारियों पर कार्रवाई किसके कहने पर हुई है

 वही बरघाट तहसील में पदस्थ पटवारी और स्वयं को मध्य प्रदेश पटवारी संघ का सिवनी जिला अध्यक्ष बताने वाले पारस ठाकुर तो शायद पटवारियों का साथ देने तहसीलदार को हटाने बस्ता तक रखने का जिक्र अपने लेटर पैड से कर चुके हैं परंतु खबर यह भी सामने आई है कि कुछ पटवारी नेता अधिकारियों से मिलकर समझौते की राह में लगे है जबकि मामला कुछ था ही नहीं तो विरोध करने की आवश्यकता ही नहीं थी और यदि मामला था तो फिर नेता पटवारी समझौता करने सामने क्यों आ रहे हैं और यदि समझौता करना था तो पहले ही करना था अधिकारियों का विरोध करने की क्या आवश्यकता पड़ी 

पटवारी नेता यदि चाहते तो विरोध होने ही नहीं देते लेकिन अधिकारीयो की नजरों में पटवारियों को विरोधी बनाने का और फिर पटवारियों के साथ मिलकर अपनापन जताने का मौका कैसे मिलता वहीं बात पारस ठाकुर की करे तो ये मध्य प्रदेश पटवारी संघ से निष्कासित पटवारी है जो मध्य प्रदेश पटवारी संघ के सदस्य भी नहीं है वह जिला अध्यक्ष की भूमिका निभाकर केवल पटवारियों को बरगलाने का काम कर रहे हैं जबकि एक मामले में मध्य प्रदेश शासन के द्वारा सिवनी जिला कलेक्टर के नाम मध्यप्रदेश शासन राजस्व विभाग मंत्रालय के पत्र क्रमांक 1214 दिनांक 26 अगस्त 2021 को दिनेश कुमार मौर्य उप सचिव मध्यप्रदेश शासन राजस्व विभाग के द्वारा जिला कलेक्टर सिवनी को पत्र लिखा गया है कि  सिवनी के उपरोक्त पटवारियों पारस ठाकुर पवन श्रीवास्तव टेकू राम पटेल के द्वारा अभद्रता अपमानित एवं सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक लेख प्रसारित करने के विरुद्ध में वैधानिक कार्यवाही की धारा 197 द.प.स. 1973 के तहत अनुमति के संबंध में  नियमानुसार यथोचित कार्रवाई करने एवं की गई कार्रवाई से आवेदक और संबंधित कार्यालय को सूचित करने पत्र जारी किया गया है वही कलेक्टर कार्यालय से भी संबंधित अनुविभागीय अधिकारी अनुभाग लखनादौन और अनुभाग बरघाट को पत्र लिखा जा चुका है


और सिवनी तहसील के मध्य प्रदेश पटवारी संघ के तहसील अध्यक्ष दिनेश पटले जिन जिन तहसीलों में रहे हैं वहां विवाद से संबंध बनाए रखे हैं चाहे घंसौर हो धनोरा हो और अब चाहे सिवनी क्यों ना हो अधिकारियों के साथ मिलकर पटवारियों का विरोध और समय के विपरीत बदल कर फिर पटवारियों के साथ मिलकर अधिकारियों का विरोध करने में माहिर है जिले के कलेक्टर को विधिवत ऐसे पटवारियों की निगरानी करने की आवश्यकता है जो शासकीय कार्यों में लापरवाही करने के बाद अधिकारियों का विरोध करने उतारू हो जाते हैं

साथ ही पटवारियों को बरगला कर उन्हें शासकीय कार्य संपादन करने या फिर करवाने के बजाय उन्हें प्रशासन के खिलाफ विरोध करने साथ खड़ा कर लेते हैं अब इस पूरे मामले में सिवनी जिले के जिला कलेक्टर 

क्या कार्रवाई करते हैं!

वही इनका यह कहना है :-

पटवारी संघ विरोधी कार्य करने पर 

मध्य प्रदेश पटवारी संघ के द्वारा राकेश पवार के साथ प्रदेश के 13 पटवारियों को निष्कासित किया गया है जिनमें  पारस ठाकुर छै: सालो के लिए संघ से निष्कासित है पारस बिलकुल अध्यक्ष नही है हमारे सिवनी के पटवारी साथी का अभी कार्यकाल समाप्त हो गया है महिना 15 दिन के अंदर जिला अध्यक्ष का चुनाव सिवनी में हो जाएगा 

       उपेन्द्र सिंह बाघेल प्रांताध्यक्ष

मध्य प्रदेश पटवारी संघ  भोपाल 


 पटवारियों को शासकीय कार्य तो करना पड़ेगा, वहीं मेरे से नाराजगी का कारण समझ से परे है पटवारी शांति से बात करने के बजाय विरोध कर रहे है...

No comments:

Post a Comment