रेवांचल टाइम्स नैनपुर-- इन दिनों नगर की मुख्य बुधवारी बाजार एवं नगर के विभिन्न स्थानों में लोगों के द्वारा अवैध कब्जा लगातार किया जा रहा है। नगर के मुख्य बाजारों से लेकर सड़कों पर पूरी तरह से अतिक्रमण किया जा चुका है जिसके कारण आम नागरिकों को आने जाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका परिषद आंखें बंद किए हुए अवैध कब्जों पर पक्के निर्माण होते देख रही है तथा किसी भी कार्यवाही करने से अपनी जिम्मेदारी से बच रही है। पार्षद रमजान खान द्वारा लगातार परिषद की बैठक में इस बात की चर्चा की लेकिन नगर पालिका परिषद द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। और ना ही इस मामले में वह गंभीर है। नगर के वह स्थान जहां पर अतिक्रमण हुआ है, स्थान 1 बस स्टैंड 2 बुधवारी बाजार 3 झंडा चौक 4 मेन रोड सिवनी मंडला रोड एवम बाजार में हो रहे बेतरतीब अतिक्रमण एवं शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों को हटाया जाए। जिससे प्रशासन को राजस्व का नुकसान ना हो और नगर में एक सुव्यवस्थित व्यवस्था हो, जिससे आम लोग प्रभावित ना हो। इस हेतु एक आवेदन नैनपुर अनुविभागीय अधिकारी को दिया गया है और जल्द ही इस पर कार्यवाही करने का निवेदन किया गया है।
Wednesday, February 16, 2022
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
nainpur
Top
नैनपुर बुधवारी बाजार एवं सड़क के किनारे किए जा रहे नैनपुर में बेतहाशा अतिक्रमण - पार्षद ने की शिकायत, कहा जल्द हो कार्यवाही...
नैनपुर बुधवारी बाजार एवं सड़क के किनारे किए जा रहे नैनपुर में बेतहाशा अतिक्रमण - पार्षद ने की शिकायत, कहा जल्द हो कार्यवाही...
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# nainpur
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
nainpur,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper
No comments:
Post a Comment