दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला 16 जुलाई से 14 अगस्त 2023 तक आयोजित होने वाले विकास पर्व के तहत् 31 जुलाई को मंडला विधानसभा के जामगांव, बिछिया विधानसभा के राता एवं निवास विधानसभा के जमठार एवं देवरीकला में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों द्वारा विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा।
मंडला विधानसभा के जामगांव में आयोजित कार्यक्रम में जामगांव, बोरी पीपरडाही, धतूरा, देल्हा, केरेगांव एवं चीचगांव पंचायतें सम्मिलित होंगी। इस कार्यक्रम के लिए राजकुमार केवट उपयंत्री को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। बिछिया विधानसभा के राता में आयोजित कार्यक्रम में राता, तिलरी, चरगांव, धुतका, बरबसपुर एवं काताजर पंचायतें सम्मिलित होंगी। इस कार्यक्रम के लिए संगीता मरावी उपयंत्री को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार निवास विधानसभा के जमठार में आयोजित कार्यक्रम में जमठार, पिंडरईमाल, खापामाल एवं बरवाही तथा देवरीकला में आयोजित कार्यक्रम में देवरीकला छपरा, नेझर एवं खिन्हा पंचायतें सम्मिलित होंगी। इस कार्यक्रम के लिए दिलीप मसराम पीसीओ एवं हल्केराम कुलस्ते पीसीओ को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

No comments:
Post a Comment