BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
इन 4 लोगों की संगत बर्बाद कर सकती है आपकी जिंदगी, इनसे दूरी बनाने में है भलाई - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, July 26, 2023

इन 4 लोगों की संगत बर्बाद कर सकती है आपकी जिंदगी, इनसे दूरी बनाने में है भलाई



सनातन धर्म में 4 वेद और 18 महापुराण हैं, जिनमें से एक गरुड़ पुराण है. जिसमें भगवान विष्णु ने कई ऐसी बातों का जिक्र किया है जो कि व्यक्ति के जीवन ही नहीं बल्कि मृत्यु से जुड़ रहस्यों से भी पर्दा उठाती हैं. गरुड़ पुराण में बताई गई बातें आपको जीवन में सही राह पर चलने को प्रेरित करती हैं और जीवन का सही अर्थ समझाती हैं. कहते हैं कि केवल एक बार ही मनुष्य योनि में जन्म मिलता है और इस योनि में जन्म लेकर ऐसे कर्म करने चाहिए जिससे लोगों का भला हो. गरुड़ पुराण के अनुसार व्यक्ति को अपने जीवन में कर्मों के साथ ही संगत पर भी खास ध्यान देना चाहिए. क्योंकि हमारी सफलता व असफलता काफी हद तक संगत पर भी निर्भर होता है. अगर आपकी संगत अच्छी है तो आपको हमेशा सही बातें सीखने को मिलेंगी. वहीं बुरी संगत के लोग केवल बुरे रास्ते पर चलने की ही सलाह देते हैं. जीवन में कुछ लोगों की संगत जहर से कम नहीं होती. इसलिए समय रहते ही इनसे दूरी बना लेनी चाहिए. आइए जानते हैं किन चार लोगों की संगत से दूर रहना चाहिए?
किस्मत के भरोसे रहने वाले लोग

गरुड़ पुराण के अनुसार व्यक्ति को कभी भी ऐसे लोगों से दोस्ती नहीं करनी चाहिए जो परिश्रम करने से कतराते हैं और किस्मत के भरोसे रहते हैं. ऐसे लोग न तो स्वयं सफल होते हैं और न ही उनके साथ रहने वाले व्यक्ति को भी सफल होने देते है. इसलिए इन लोगों से दूरी बना लेने में ही फायदा है.
छोटी सोच वाले लोग

जिन लोगों की सोच छोटी होती है या नकारात्मक होती है उन लोगों से भी हमेशा दूर ही रहना चाहिए. ऐसे लोगों का प्रभाव अगर किसी की सोचन पर पड़ जाए तो सफलता ही राह में रुकावटें उत्पन्न होने लगती हैं.
दिखावा करने वाले लोग

दुनिया में सबके पास सबकुछ नहीं होता और इसलिए दूसरों की होड़ बिल्कुल न करें. अगर आपके आस-पास ऐसे लोग हैं जो कि दिखावा करने में भरोसा करते हैं तो उन लोगों से दूरी बनाने में ही फायदा है. क्योंकि ऐसे लोगों की संगत में आपको भी कुछ मौकों पर दिखावा करना पड़ सकता है और दिखावा व्यक्ति को सफल होने से रोकता है.
फालतू में समय बर्बाद करने वाले लोग

गरुड़ पुराण के अनुसार जो व्यक्ति फिजूल के कामों में अपना सम बर्बाद करते हैं उनसे आपको दूर रहना चाहिए. ये लोग स्वयं के साथ दूसरों का भी समय बर्बाद करते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. रेवांचल टाईम्स इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

No comments:

Post a Comment