रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के बिछिया विकास खंड अन्तर्गत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम लफरा में विगत दिवस शर्मसार करने वाली घटना सामने आई थी जहां अध्यनरत बच्चियों के पानी बाटल में किसी शरारती तत्व द्वारा पेशाब कर भर दिया गया था, जानकारी लगते ही पालकों द्वारा शाला प्रबंधन एवं लापरवाह प्रभारी प्राचार्य का जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया था, जिला प्रशासन को इस घटना की जानकारी लगते ही हाहाकार मच गया था आनन-फानन में जांच शुरू कर दी गई।एंव ग्रामवासियों की मांग पर प्रभारी प्राचार्य को उनके मूल पद पर करते हुए प्राचार्य का प्रभार खान सर को दिया गया था।
इसी घटनाक्रम के चलते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मांगा में अध्ययनरत बच्चियों को जानकारी हुई कि लफरा स्कूल से उक्त शिक्षक को हटाकर हमारे स्कूल भेजा जा रहा है। आज इस आदेश के विरोध में छात्र-छात्राओं ने शाला प्रवेश करने से इंकार कर दिया और शाला प्रांगण चिल्लचिलाती धूप में ही धरना प्रदर्शन करने लगी और जिला प्रशासन से मांग करने लगे कि इस तरह के लापरवाह शिक्षक हमें नहीं चाहिए।
मौके पर उपस्थित मीडिया मित्रों द्वारा घटना क्रम की जानकारी जिला प्रशासन एवं क्षेत्रीय विधायक को दी गई, एवं दूरभाष पर धरना में बैठे बच्चों से बात कराई गई जिसमें बच्चों की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया गया ।तब जाकर बच्चों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर शाला में प्रवेश किया ।
वही जानकारीनुसार प्रभारी प्राचार्य को बीईओ कार्यालय अटैच कर दिया गया है।।

No comments:
Post a Comment