BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बीएलओ सुपरवाईजर्स का प्रशिक्षण संपन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Thursday, July 13, 2023

बीएलओ सुपरवाईजर्स का प्रशिक्षण संपन्न




 

मंडला 13 जुलाई 2023

            विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत बीएलओ सुपरवाईजर्स का प्रशिक्षण डाईट सभाकक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में फोटोयुक्त मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत् नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत या बाहर जा चुके मतदाताओं के नाम काटने एवं मतदाता सूची में संशोधन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही मतदान केन्द्रों में रोशनी, बिजली, पानी, रैंप, फर्नीचर, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों के चिन्हांकन के संबंध में चर्चा की गई। संयुक्त कलेक्टर हुरेन्द्र घोरमारे ने निर्वाचन कार्यों में लोकसेवकों की भूमिका, संपत्तिविरूपण अधिनियम आदि के संबंध में जानकारी दी। श्रीकांत श्रीवास्तव, अनिल गुप्ता, डीके रोहितास एवं प्रवीण वर्मा द्वारा कुशल प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

No comments:

Post a Comment