रेवांचल टाईम्स - मंडला भ्रष्टाचार से सराबोर पुल-पुलिया निर्माण कार्य मैं शासकीय नियम निर्देशों की ठेकेदार उड़ा रहा खुली धज्जियां
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत मुख्य सड़क मार्ग मण्डला-सिवनी नैनपुर (निवारी) चौराहा से पिण्डरई पहुंच मार्ग निर्माण कार्य आरंभ है जहां पर बड़ी बडी पुलिया निर्माण कार्य कतिपय ठेकेदार के द्वारा किया जा रहा है,यहां के प्रबुद्ध नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गत दिनों मीडिया को प्रमाणित और पूरे साक्ष्य के साथ जानकारी देते हुए बताया है कि यहां पर जो पुल पुलिया निर्माण कार्य किया गया है इसमें भारी भ्रष्टाचार और गुणवत्ता हीन निर्माण कार्य हुआ है, घटिया मसाला के साथ जहां पर रेत लगना है वहां गिट्टी का डस्ट से सीमेंट कांक्रीट मसाला तैयार कर पुलिया का निर्माण कार्य किया गया है,यहां पर जब सीमेंट कांक्रीट मसाला की ढलाई हो रही थी तब उस वक्त विभागीय तकनीकी अमला मौजूद नहीं था ठेकेदार के आदमी और मजदूरों के भरोसे घटिया और गुणवत्ता हीन निर्माण कार्य जल्द बाजी में पूर्ण करने का प्रयास किया गया है।सिकायत कर्ताओं के पास इस वक्त के पूरे प्रमाण और साक्ष्य है जिसमे वीडियो ग्राफी और फोटो ग्राफ्स आज भी सभी पुल पुलिया निर्माण कार्य के सुरक्षित है।
घटिया और गुणवत्ता हीन पुलिया निर्माण कार्य से सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां पर ठेकेदार के द्वारा भारी भ्रष्टाचार और शासन की लोकहित से जुड़ी सडक निर्माण कार्य के दौरान नव निर्मित पुल पुलिया निर्माण कार्य कितना औचित्य हीन होंगे।
यहां से प्रायः बड़े वाहनों का आना जाना लगा रहता है जिससे कभी भी यहां पर भ्रष्टाचार से सराबोर पुल पुलिया निर्माण कार्य जो गुणवत्ता हीन , घटिया और तकनीकी अमला की गैर मौजूदगी में तैयार की गई है छतिग्रस्त हो सकती है।
गत दिनों इसकी लिखित सिकायत क्षैत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारीयों को यहां पर बनी पुल पुलिया निर्माण कार्यों से संबंधित सभी प्रमाणित दस्तावेजों के साथ भेजा गया है।
बहरहाल वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों से जन मांग की गई है कि नैनपुर से पिण्डरई पहुंच मार्ग पर बनी सभी पुलियों की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच किया जाये।


No comments:
Post a Comment