BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शासन की विकासोन्मुखी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ ग्रामीणों को मिले-विधायक देवसिंह सैयाम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, July 31, 2023

शासन की विकासोन्मुखी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ ग्रामीणों को मिले-विधायक देवसिंह सैयाम




( ग्राम पंचायत डिठौरी मैं विकास पर्व अंतर्गत विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया)


रेवांचल टाईम्स - मण्डला आदिवासी बाहुल्य जिले में लोककल्याण कारी योजना और शासन की मंशानुसार ग्राम पंचायत डिठौरी जनपद पंचायत नैनपुर मैं मण्डला विधान सभा क्षेत्र के विधायक देवसिह सैयाम की अध्यक्षता एवं पूर्व विधायक डॉ शिवराज शाह के विष्टिठ अतिथि , मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनोद मरावी, उपयंत्री शैलैन्द्र मरावी , पंचायत समन्वयक उइके, पी सी ओ पटैल और क्षेत्रीय आस पास की ग्राम पंचायत सूभेवाडा, मल्धा, खोहरी, झिरिया, पाला सुन्दर, डिठौरी के सरपंचों, सचिवों, रोजगार सहायकों एवं प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, भाजपा नैनपुर ग्रामीण मण्डल के पदाधिकारियों की सार्गभित उपस्थिति में विकास पर्व का भव्य आयोजन कर यहा की ग्राम पंचायतों मैं शासन के विभिन्न मदो से बने निर्माण कार्यों का उपस्थित अतिथियों के द्वारा लोकार्पण किया गया और ग्रामीण जन समुदाय की आवश्यकताओं को देखकर यहां पर स्वीकृत निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया।इसमें 15 वा वित और विधायक निधि, मनरेगा योजना  के लगभग 20 लाख रूपये की लागत से कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया। यहां पर आस पास की ग्राम पंचायतों से उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए क्षैत्रीय विधायक देवसिह सैयाम ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा लगातार ग्रामीण अंचलों में विभिन्न विकास कार्यों को यहां की जनता की महती आवश्यकताओं को देखकर गांव गांव वृहद स्तर पर निर्माण कार्यों को पूर्ण किया गया है जिससे सभी चारों तरफ आज गांवों की तस्वीर बदली नजर आ रही है। यहां पर ऐसा कोई भी ग्राम पंचायत बाकी नहीं है जहां पर विकास ना हुआ हो। हितग्राही मूलक योजनाओं की बात करें या अन्य योजनाओं की सभी को लाभान्वित किया गया है। 

         वही महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री लाडली बेहना योजना का लाभ आज सभी तरफ दिखाई देने लगा है, गांव गांव प्रधानमंत्री आवास के पक्के मकान दिखाई दे रहे हैं, सड़कों का जाल बिछ गया है, शासकीय भवनों की स्थिति भी अच्छी दिखाई दे रही है।वहीं आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ शिवराज शाह ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा सभी जन समुदाय के लिए अनेकानेक योजनाये चलाई जा रही जिससे सभी वर्गों के लोगों को लाभ प्राप्त हो रहा है, ग्रामीण क्षेत्रों मैं विकास का पहिया जोरों से घूमा है जिससे सभी लाभान्वित हो रहे हैं। वहीं आयोजित कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए नैनपुर जनपद पंचायत मैं पदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनोद मरावी ने बताया कि सेक्टर वार यहां पर विकास पर्व के अंतर्गत चिन्हांकित ग्राम पंचायतों में क्षैत्र की छै , सात ग्राम पंचायतों को एक साथ सहभागिता कर यहा पर शासन के विभिन्न मदो से निर्माण किये गये कार्यो का लोकार्पण एवं स्वीकृत निर्माण कार्यों का सम्मानीय जन प्रतिनिधियों के हाथों भूमिपूजन किया गया। जिसमे सी सी रोड, रंग मंच, अमृत सरोवर वृक्षारोपण, नाली निर्माण कार्य जैसे और भी अन्य कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम प्रभारी शैलेन्द्र मरावी उपयंत्री के द्वारा सभी समीपस्थ ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, हितग्राहियों, और प्रबुद्ध नागरिकों को आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। यहां पर महिला बाल विकास विभाग से सुपरवाइजर मैडम खान, स्थानीय सरपंच, सचिव एवं शासकीय विभाग के कर्मचारियों की सार्गभित उपस्थिति देखी गई।

No comments:

Post a Comment