BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
स्थानांतरण के एक माह बीते पटवारी को नहीं किया रिलीव ग्रामीणों व किसानों नें सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, July 31, 2023

स्थानांतरण के एक माह बीते पटवारी को नहीं किया रिलीव ग्रामीणों व किसानों नें सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन

 


दैनिक रेवांचल टाइम्स - अंजनियां तहसील बिछिया के पटवारी हल्का अंजनियां में पदस्थ पटवारी दिलीप बरया के स्थानांतरण का लगभग एक माह बीत जानें के बाद भी रिलीव नहीं किया गया है।अंजनियां क्षेत्र के ग्रामीणों तथा किसानों नें सोमवार को कलेक्टर मंडला से मुलाकात की और पटवारी दिलीप बरया को जल्द से जल्द अपनी नवीन पदस्थापना के लिए कार्यमुक्त किए जाने के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा।ग्रामीणों तथा कृषकों नें कलेक्टर को बताया है कि पटवारी दिलीप बरया की कार्यप्रणाली विवादित है।इनके परिजन उपतहसील अंजनियां के ग्राम ककैया में रहते हैं इसके बाबजूद भी इन्हें राजस्वनिरीक्षक का प्रभार भी दे दिया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि पटवारी दिलीप बरया की कार्यप्रणाली से आमजन तथा कृषक परेशान हैं।इनकी कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत भी की गई परंतु इन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई और अब पटवारी का तबादला हुए लगभग एक माह का समय बीत चुका है परंतु इन्हें अब तक रिलीव नहीं किया है।जिससे ग्रामीणों और कृषकों में आक्रोश है।ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की है कि पटवारी दिलीप बरया को नवीन पदस्थापना के लिए कार्य मुक्त किया जाए तथा अंजनियां में अन्य राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी की पदस्थापना की जाए।

No comments:

Post a Comment