अक्सर लोग दवा लेने से पहले असमंजस में रहते हैं कि दवाई ठंडे पानी से लेनी चाहिए या गर्म पानी से। कुछ लोग चाय या कॉफी के साथ भी दवाई ले लेते हैं। लेकिन ऐसा करना आपके लिए घातक हो सकता है। चाय या कॉफी के साथ दवाई लेने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो इससे एलर्जी की समस्या हो सकती है। जानते हैं किन चीजों के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए दवाई। ठंडा या गर्म कैसे पानी के साथ दवाई लेना होता है सुरक्षित।
रिकवरी प्रक्रिया हो जाती है स्लो
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की रिसर्च के अनुसार, खट्टे फलों के साथ दवाई खाना काफी खतरनाक होता है। चाय या जूस के साथ दवाई खानी काफी नुकसानदायक होता है। जूस के साथ दवाई खाने से इससे रिकवरी की प्रक्रिया काफी स्लो हो जाती है। वहीं खट्टे फलों के जूस आपकी बॉडी में दवा का असर कम करते हैं। जूस से एंटीबायोटिक्स दवाओं का असर बहुत कम हो जाता है।
हो सकता है कैमिकल रिएक्शन
इसके अलावा जूस दवाई को सोखने की क्षमता को भी कम कर देता है। वहीं दूसरी तरफ चाय में टैनिन होता है। यह दवाई के साथ मिलकर केमिकल रिएक्शन करता है। चाय और कॉफी के साथ दवाई खाने से इसका असर कम हो जाता है। कई बार तो चाय के साथ दवाई खाने का कोई असर ही नहीं होता।
नॉर्मल तापमान वाले पानी से लें दवाई
विशेषज्ञों के अनुसार, नॉर्मल तापमान वाले पानी से दवा लेना सही रहता है। वहीं अगर आपके गले में इंफेक्शन है तो हल्के गर्म पानी से दवा लेना ज्यादा फायदेमंद होता है। हल्के गर्म पानी से दवा लेने पर यह जल्दी से घुल जाती है। इसके साथ ही यह कम समय में ज्यादा असरकारक होती है। वहीं दवा लेने से पहले एक घूट पानी पी लें और इसके बाद दवाई लें। इससे दवा निगलने में परेशानी नहीं होती है।
गर्म पानी से नहीं लेना चाहिए कैप्सूल
वहीं अगर आप गर्म कैप्सूल ले रहे हैं तो संभल जाएं। गर्म पानी के साथ कैप्सूल लेना सही नहीं होता है। इसे कोटिंग के घुल जाने का डर बढ़ जाता है। कैप्सूल हमेशा नॉर्मल पानी के साथ लेना चाहिए। वहीं टेबलेट लेना हमेशा गुनगुने पानी से लेना सही होता है।

No comments:
Post a Comment