BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Wednesday, July 5, 2023

अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त


 दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला पुलिस थाना कोतवाली को दिनांक 4 जुलाई 2023 की दरमियानी रात गस्त करते हुए सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ट्रैक्टर ट्रॉली से अवैध रूप से रेत लेकर हृदय नगर की ओर से मंडला आ रहा है, रेत चोरी की है, उक्त सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही करने हेतु उप निरीक्षक रतन बचावले पुलिस थाना कोतवाली के द्वारा हमराही स्टाफ की मदद से रात करीब 2:00 मुखबिर द्वारा बताए स्थान नेहरू स्मारक मंडला के पास जाकर देखा तो एक व्यक्ति ट्रैक्टर ट्राली मैं रेत भरकर लेकर जा रहा था जिसे रोककर चेक करने पर ट्रॉली में रेत होना पाए जाने से चालक से उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम दुर्गेश नंदा पिता नंदकिशोर उम्र 19 साल निवासी ग्राम टिकरवारा थाना बमहनी का होना बताया और साथ में लिए रेत के संबंध में कोई दस्तावेज रॉयल्टी ना होना बताए जाने पर आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 449/2023 धारा 379, 414 आईपीसी 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है. 


उल्लेखनीय कार्य- उक्त कार्यवाही एसडीओपी मंडला श्री अश्विनी कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस थाना कोतवाली के द्वारा की गई है अवैध रेत के परिवहन पर पुलिस थाना कोतवाली के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है

No comments:

Post a Comment