BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका की अनन्तिम सूची - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, July 4, 2023

आँगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका की अनन्तिम सूची

मण्डला 4 जुलाई 2023



                अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) निवास की अध्यक्षता में परियोजना निवास में विकासखण्ड स्तरीय चयन समिति की बैठक का आयोजन किया। बैठक में आँगनवाड़ी केन्द्र मोहपानी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु 8 आवेदन प्राप्त हुये थे जिसमें ज्योति अहिरवार पति राकेश अहिरवार को 51.3 अंकों के साथ प्रथम वरीयता प्राप्त हुई। आंगनवाड़ी केन्द्र बाहुरटोला हेतु 11 आवेदन प्राप्त हुये थे जिसमें शकुन्तला मार्को पति राजेन्द्र मार्को 80.15 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। दद्राटोला पद्दीकोना में 10 आवेदन प्राप्त हुये थे जिसमें लम्मी बाई बैगा पति जुगलाल बैगा को 80 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। संबंधित सूची में 14 जुलाई 2023 तक दावा आपत्ति कार्यालीन समय पर परियोजना ऑफिस निवास पर प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिकृत सूची का अवलोकन संबंधित परियोजना कार्यालय में किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment