मंडला 19 जुलाई 2023
नगरपालिका सीमा क्षेत्रांतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक और
पॉलीथीन के प्रतिबंध हेतु अधिसूचना का प्रकाशन करने के साथ ही “नो सिंगल यूज नो पॉलीथीन अभियान” संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत 19 जुलाई को सुपर मार्केट, हागगंज बाजार, फल विक्रेताओं एवं किराना दुकानों में जाकर व्यापारियों को
नो सिंगल यूज नो पॉलीथीन,
थर्माकोल का उपयोग एवं भंडारण न करने की समझाईश दी गई। साथ
ही व्यापारियों पर प्रतीकात्मक चालान की कार्यवाही की गई जिसके तहत 1900 रूपये का चालान काटा गया। यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
नगरवासियों एवं व्यापारियों से अपील की गई है कि नो सिंगल यूज नो पॉलीथीन का उपयोग
एवं भंडारण न करें। साथ ही बाजार आते समय कपड़े के थैले का उपयोग करें।


No comments:
Post a Comment