रेवांचल टाईम्स - मंडला दिनांक 29-07-2023 को कान्हा टाईगर रिजर्व द्वारा एकलव्य आर्दश विद्यालय सेमरखापा में अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अंतर्गत बाघ संरक्षण संबधी चेतना के प्रचार-प्रसार एवं क्षेत्रीय गतिविधियों से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री फग्गनसिंह कुलस्ते] माननीय केन्द्रीय राज्य मंत्री इस्पात एवं ग्रामीण विकास द्वारा दीप प्रज्जवलित कर बाघ संरक्षण एवं पर्यटन के विकास पर प्रकाश डाला गया। डॉ. अशोक मर्शकोले] माननीय विधायक] निवास भी उपस्थित होकर बाघ संरक्षण की गतिविधियों एवं संरक्षण के विषय में जोर दिया गया। इस अवसर पर स्कूली छात्र/छात्राओं को क्विज के माध्यम से वन वन्यप्राणियों के प्रति जागरूक किये जाने हेतु प्रतियोगिता का आयोजन कर पुरूस्कृत किया गया। सुश्री सलोनी सिडाना] कलेक्टर जिला मंडला द्वारा भी क्विज प्रतियोगिता में छात्र/छात्राओं को प्रोत्साहित करने हेतु अपने अनुभवों को साझा किया। कान्हा टाईगर रिजर्व के उप संचालक] श्री पुनीत गोयल] भा.व.से. सुश्री ऋषिभा सिंह नेताम] भा.व.से. द्वारा भी मध्यप्रदेश में बाघों की अधिकतम संख्या तथा टाईगर स्टेट के रूप विगत वर्षो में घोषित किये जाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गई।
उदबोधन के पश्चात् बाघ दिवस के अवस पर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले स्कूली छात्र/छात्राओं जिसमें प्रथम] द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरूस्कार एवं प्रसंशा पत्र से सम्मानित किया गया। इसी दौरान कान्हा टाईगर रिजर्व के विभिन्न परिक्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों एवं सुरक्षा श्रमिकों को भी बाघों के संरक्षण में किये गय अथक प्रयासों के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
कान्हा टाईगर रिजर्व के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों/श्रमिकों के अध्यनरत 184 छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति हेतु आदित्य जैन फाऊडेशन से अनुदान स्वरूप प्राप्त सहयोग राशि रू. 5-36 लाख रूपये प्रदाय किया गया। इसके साथ ही कान्हा टाईगर रिजर्व के अंतर्गत 164 ईको विकास समितियों को ग्रामों के विकास के लिए राशि रू. 4-92 करोड़ रूपये पर्यटन से प्राप्त आय का एक अंश के रूप में प्रदाय की गई।
इस आयोजन में श्री एन.एस. यादव] उप संचालक] बफरजोन वनमण्डल मण्डला] मुख्य कार्यपालन अधिकारी] जिला पंचायत] मण्डला] कान्हा टाईगर रिजर्व के सहायक संचालक] श्री मुकेश कुमार जामोर] श्री मितेन्द्र चिचखेडे] अजय ठाकुर] राजेश क्षत्री] सेवानिवृत वरिष्ठ शिक्षक एवं कान्हा टाईगर रिजर्व के अधिकारी/कर्मचारीगण भी उपस्थित रहें।



No comments:
Post a Comment