BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भ्रष्टाचार से सराबोर जामगांव-पाटादेह सड़क मार्ग निर्माण कार्य की आखिर कब होगी उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच ? - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, July 17, 2023

भ्रष्टाचार से सराबोर जामगांव-पाटादेह सड़क मार्ग निर्माण कार्य की आखिर कब होगी उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच ?





 181 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन में शिकायत करने के बावजूद नहीं हो रही घटिया और गुणवत्ता हीन सड़क मार्ग की जांच...


रेवांचल टाईम्स - मण्डला आदिवासी बाहुल्य जिले में चल रहे भ्रष्टाचार और भ्रस्टो कि शिकायते पर जाँच नही हो रही न ही कोई सुनने वाला है और जनप्रतिनिधियों ने तो गांधी के तीन बंदर बन बैठे है न देखें न बोलेंगे ओर न ही सुनेंगे बस केवल अपना और अपने करीबी का विशेष ध्यान रखेंगे लोगो की तो आदत है शिकायतें करने की वो करते रहें।

        वही जानकारी के अनुसार जिले में लोक निर्माण विभाग का भ्रष्टाचार का बोलबाला चल रहा है पर कोई सुनने वाला नही है, वही विशेष मजबूती करण योजनांतर्गत करोड़ों रूपये की लागत से 13 किलोमीटर की दूरी की सड़क पाटादेह, केरेगांव, चीचगाव, चमरवाही, जामगांव होते हुए बोरी घटेरी तक निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग नैनपुर मैं पदस्थ तकनीकी अमला के मार्गदर्शन में ठेकेदार के द्वारा ग्रामीणों को सुलभ आवागमन उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यहां पर जो सड़क मार्ग निर्माण कार्य किया गया है इसमें जमकर शासकीय सड़क निर्माण कार्य मैं भारी भ्रष्टाचार और घटिया, गुणवत्ता हीन और शासकीय नियम निर्देशों को परे रख केवल और केवल अपना आर्थिक ग्राफ बढ़ाने की लालसा लिये आंख बंद कर यहां पर भ्रष्टाचार से सराबोर निर्माण कार्य पूर्ण कर दिया गया है। सड़क निर्माण कार्य के आरंभ से अंत तक भारी भ्रष्टाचार और गुणवत्ता हीन कार्य किया गया है वहीं सड़क निर्माण कार्य से संबंधित कोई भी सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है जिससे मालूम हो सके कि उक्त सड़क मार्ग निर्माण कार्य कौन ठेकेदार कर रहा है और इसकी कुल लागत कितनी है, कौन से मद से निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है, मजदूरों को कितनी मजदूरी प्रदाय करना है, सड़क की चौड़ाई, मोटाई कितनी होना चाहिये जैसे तमाम जानकारी से यहां पर विभाग और ठेकेदार सभी को अनभिज्ञ रखा गया है।

जामगांव से पाटादेह सड़क निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर यहां के क्षैत्र वासियों के द्वारा लगातार लिखित आवेदन पत्र जन सुनवाई और मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 181 मैं भी अपनी सिकायत दर्ज किये है किन्तु विभागीय हठधर्मिता, कुंभकर्णी नींद के चलते आज पर्यन्त यहां पर भ्रष्टाचार से सराबोर घटिया और गुणवत्ता हीन नव निर्माण सड़क कार्य की जांच नहीं की जा रही है। गत दिनों यहां के ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर मण्डला एवं मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, लोक निर्माण मंत्री मध्यप्रदेश सरकार को एक विशेष ज्ञापन लिखित मैं सौंपा गया है जिससे भ्रष्टाचार से सराबोर निर्माण कार्य के वीडियो ग्राफी, फोटो ग्राफ्स, पंच नामा,जेसै और भी दस्तावेज देकर यहां पर विभागीय सांठ गांठ से हुये घटिया गुणवत्ता हीन सड़क निर्माण कार्य की शीघ्र ही उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच प्रदेश स्तर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से करवाने की जन हितैषी मांग की गई है।जामगांव पाटादेह सड़क निर्माण कार्य मैं जमकर शासकीय नियम निर्देशों की खुली धज्जियां उड़ाई गई है और विशेष मजबूती करण योजनांतर्गत करोड़ों रूपये की लागत से बने इस मार्ग मैं भारी फर्जीवाड़ा, भ्रष्टाचार की खुली होली खेली गई है जिसकी निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच नितांत आवश्यक है।

बहरहाल इस सड़क निर्माण कार्य की समय-सीमा के अन्दर निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच नहीं होने पर क्षैत्र वासियों के द्वारा विशाल जन आंदोलन करने की बात की जा रही है।

No comments:

Post a Comment