BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रधानमंत्री आवास योजना से अब तक बिंझिया ग्राम पंचायत रही अछूती, योजना आरंभ से समापन की ओर आ गई लेकिन एक भी गरीब को नहीं मिला लाभ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, July 18, 2023

प्रधानमंत्री आवास योजना से अब तक बिंझिया ग्राम पंचायत रही अछूती, योजना आरंभ से समापन की ओर आ गई लेकिन एक भी गरीब को नहीं मिला लाभ


दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला प्रधानमंत्री आवास की शुरुआत 25 जून 2015 को शुरू हुई। योजना का मुख्य उद्देश्य सभी गरीबों को शहरी या ग्रामीण सब को घर मुहैया कराना है या जिन लोगों को अपना घर की मरम्मत करानी हो या जिनके मकान कच्चे हो उन सभी को सुविधाएं देने का लक्ष्य रखा गया है बहुत से लोग इतने गरीब हैं कि उनको सर छुपाने की जगह भी  मुहैया नहीं है उन लोगों के लिए अलग से प्रावधान किया गया है। प्रधानमंत्री हमेशा किसने किसी योजना के जरिए गरीबी खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं और इन योजनाओं में राज्य की सरकारों को भी शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि ज्यादा गरीबों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके इन योजनाओं में से योजना मंत्री आवास योजना भी है जिसको लगभग सभी राज्य में लागू किया गया है। इसका लाभ सभी गरीबों को पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है।लेकिन मंडला जिले में एक ऐसी ग्राम पंचायत जोकि शहर से लगी हुई है यहां पर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ एक भी हितग्राही को नहीं मिल सका है सैकड़ों परिवार ऐसे हैं जिनको या तो घर की आवश्यकता है या फिर अपने घर को मरम्मत कराने की जरूरत है यह लोग ग्राम पंचायत आकर अपनी गुहार लगाते हैं लेकिन इनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।जहां देश के प्रधानमंत्री का लक्ष्य है की हर परिवार का अपना घर हो वहीं 2015 से चल रही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ग्राम पंचायत बिंझिया में किसी भी परिवार को नहीं मिल सका है। इसे एक गंभीर त्रुटि के रूप में देखा जाना चाहिए क्योंकि भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार का कहना रहा है कि शासन द्वारा चलाई जा रही हर योजना का लाभ प्रत्येक पात्र भारतवासी को मिलना चाहिए। लेकिन शासन की इस मंशा की सरासर अवहेलना होती दिख रही है।बिंझिया ग्राम पंचायत के भूतपूर्व सरपंच रानू ठाकुर एवं वर्तमान सरपंच इंद्रा मरावी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 2011 में आर्थिक जनगणना सर्वे करवा कर डाटा बिंझिया ग्राम पंचायत से जनपद पंचायत मंडला को भेजा गया था जो किसी कारणवश अपडेट नहीं हो सका इस कारण यहां के रहवासियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ आज तक नहीं मिल पाया है पंचायत ने अपना काम ठीक से किया था सारा डाटा जनपद पंचायत मंडला को दिया था। वहीं संदीप सिंह, जिला पंचायत सदस्य एवं अजीत सिंहानी, जनपद पंचायत सदस्य से बात करने पर पता चला कि प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण को 2024 तक बढ़ाया गया है। सारी जानकारी मुख्यालय तक पहुंचा दी गई है। अभी पोर्टल ओपन नहीं हैं जब भी खुलेंगे संभवतः इस बार ग्राम पंचायत बिंझिया का नाम इसमें जुड़ गया है और पात्र हितग्राहियों को इसका लाभ प्राप्त होगा।कुल मिलाकर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्राम पंचायत बिंझिया निवासियों के लिए एक सपने से ज्यादा कुछ नहीं है।

No comments:

Post a Comment