रेवांचल टाईम्स - मण्डला नगर के रानी अंबती बाई वार्ड मे अवैध अतिक्रमण के चलते चांदनी पान कॉर्नर दुकान के पीछे से बारिश का पानी पीड़ित के घर के अंदर घुस रहा है पीड़ित ने कलेक्टर से शिकायत की है। पीड़ित सुरेश कुमार नामदेव ने बताया कि वार्ड नं 18 रानी अवंती बाई का निवासी है। उन्होंने बताया कि विगत 3 वर्षों से उनके घर के अंदर से पुलिस थाना कॉलोनी में एकत्रित बारिश का पानी घर के अंदर एवं आसपास के घरों के अंदर से निकल रहा है। कॉलोनी में अवैध कंस्ट्रक्शन हो जाने के कारण पानी की निकासी का स्थान बंद कर दिया गया है। पानी को निकालने का वैकल्पिक मार्ग नहीं होने के कारण पानी का भराव बढ़ जाने के कारण वह पानी घरों के अंदर से बह रहा है जिसके कारण आसपास के घरों में जान- माल का खतरा बढ़ गया है। इस संबंध में पीड़ित के द्वारा सीएम हेल्पलाईन में भी शिकायत की जा चुकी है। बावजूद आज दिनांक तक आश्वासन ही मिला है। वही पीड़ित का कहना है कि सभी घरों के पीछे जहां पानी स्टोर होता है वहां पर 10 फिट की जगह निस्तार के लिए दी गई । उस स्थान पर नाले का निर्माण किया जा सकता है। अगर प्रशासन चाहे तो इन अवैध कब्जों को हटवाकर नाला का निर्माण करा सकती है।
परिवार के लोगों ने बताया की बारिश मे जब पानी घर के अन्दर से बहता उस समय हमरे परिवार मे खाना नही बनता ना ही हम लोगों रात्रि मे आराम कर पाते। बस पूरा परिवार पानी निकालने मे लगा रहता। इस गंदा पानी जो घर से नाली के माफिक बहता है उससे संक्रमण फैलने का डर बना रहता है।



No comments:
Post a Comment