BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्रामीणों ने सैकड़ो की संख्या मे प्रदर्शन करते हुए रोड नहीं तो वोट नहीं, का नारा लगाते हुए आगामी चुनावों का बहिष्कार करने की चेताबनी दी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Saturday, July 22, 2023

ग्रामीणों ने सैकड़ो की संख्या मे प्रदर्शन करते हुए रोड नहीं तो वोट नहीं, का नारा लगाते हुए आगामी चुनावों का बहिष्कार करने की चेताबनी दी




दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला अजनियां एक ओर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश की सड़को को अमेरिका की सड़को से तुलना करते है,ओर विकास के बड़े बड़े दावे करते थकते नहीं,वहीं दूसरी ओर विकास के दावो की पोल खोलती तस्वीर उन बच्चों की है जो आने बाले समय मे इस देश का भविष्य है! जिनको आने जाने के लिए सड़क तक नहीं है!जब रेवांचल टाइम्स टीम पंहुचे तो ग्राम मरार टोला तो वहाँ के लोगों की समस्याओ को सुनकर हम भी दंग रह गए,यह तस्वीर है मंडला जिले के बिछिया जनपद पंचयात के अंतर्गत आने बाली ग्राम पंचयात माधोपुर के ग्राम मरार टोला की जो NH-30 से लगभग सिर्फ 2 किलोमीटर की दूरी पर लगभग एक हजार की आवादी बाले गांव मरार टोला जो आजादी के बाद से अभी तक सड़क नहीं है सरकारें आती है जाती है और यहाँ की भोली भाली जनता को सिर्फ वोट बैंक की तरह स्तेमाल किया जाता है पर काम कोई नहीं करता! आप तस्वीरों मे देख सकते है कैसे कीचड़ से भरे रास्ते मे कितनी मुसीबतों का सामना करते हुए स्कूल जाते है यहाँ के बच्चे पर किसी को इनकी फ़िक्र नहीं है!आजादी के बाद से मरार टोला के ग्रामीण जन मुसीबत का सामना कर रहे है!और तो और गर्ववती महिलाओ को भी खटिया मे लिटाकर एम्बुलेंस के लिए लगभग दो किलोमीटर लेकर जाना पड़ता है तब जाकर एम्बुलेंस की शुभीधा मिलती है! अगर इस बीच कुछ घटना हो जाए तो कौन होगा जिम्मेदार ऐसी मुसीवातो का सामना कर इस दंस को झेल रहे है!

No comments:

Post a Comment