दैनिक रेवांचल टाइम्स - अजनियां गिरफ्तार आरोपीयानों से चोरी किये गये राशन की बोरी सहित घटना में प्रयुक्त आटो एँव आलाजरर जप्त पुलिस अधीक्षक मण्डला श्री रजत कुमार सकलेचा द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारींयों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर सख्ती से अंकुश लगाते हुये अवैध गतिविधियों में सलिंप्त बदमाशो के विरूध्द कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है पुलिस अधीक्षक महोदय मण्डला द्वारा कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय गजेन्द्र सिंह कवर व एसडीओपी महोदय अमृता द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नीलेश दोहरे द्वारा टीम गठित कर अवैध गतिविधियों में सलिप्त बदमाशों के विरूध्द कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये । घटना का विवरणः- फरियादी जेवेन्द्र कुमार यादव पिता स्व.पुरषोत्तम यादव उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम अंजनियां आज दिनाँक 19/07/2023 को चौकी हाजिर होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मैं ग्राम सीतारपटन में शासकीय उचित मूल्य की दुकान में सेल्समेन हूँ। कल दिनाँक 18/07/2023 के शाम 6/00 बजे करीब शासकीय उचित मूल्य की दुकान बंद करते ताला लगाकर वापिस अपने घर अंजनियां आ गया था कि सुबह के समय ग्राम सीतारपटन से सूचना मिली कि दुकान का ताला नहीं है दरवाजे खुले है कि सूचना पाकर शासकीय उचित मूल्य की दुकान के अंदर चैक करने पर 02 बोरी चावल, 02 बोरी गेंहूँ नहीं मिले कोई अज्ञात चोर दुकान का ताला तोडकर दुकान के अंदर घुसकर 02 बोरी चांवल, 02 बोरी गेंहूं, कीमती 7200 रूपये चोरी कर ले गया है। फरियादी कि रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 345/2023 धारा 457,380 ताहि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की बारीकी से विवेचना करने पर घटना स्थल में मिले साक्ष्यों के आधार पर ग्राम करियागाँव में ऑटो क्रमांक एम.पी. एम.पी. 49 आर. 2042 में तीन लडके सवार मिले। जिन्हें पूँछताँछ करने पर ग्राम सीतारपटन शासकीय उचित मूल्य की दुकान की ताला तोडकर दुकान में घुसकर राशन चोरी करना कबूल किये। बाद आरोपीगण एंव विधिविरूध्द बालक के द्वारा पेश करने पर चोरी में उपयोग की गयी ऑटो क्रमांक एम.पी. एम.पी. 49 आर. 2042, लोहे की सरिया, लोहे की रॉड, टूटा हुआ ताला, चोरी की गयी 02 बोरी चावल, 02 बोरी गेंहूँ कुल कीमती तीन लाख सात सौ बीस रुपये जप्त किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया एवं विधि विरूद्ध बालक को अभिरक्षा में लेकर माननीय न्यायालय/किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश की गयी नाम आरोपीगण
1. प्रदीप उर्फ चार्ली पिता रमेश सोनवानी उम्र 25 वर्ष सा. बडी खैरी मंडला,
2. ईश्वर उर्फ नन्हू उर्फ वान्टेड पिता स्व. पीतमदास बैरागी उम्र 23 वर्ष सा. कंपोस कॉलोनी बडी खैरी मंडला मुख्य भूमिका- थाना बम्हनी के थाना प्रभारी नीलेश दोहरे , उनि पंकज विश्वकर्मा , सउनि. मुकेश चौरसिया थाना बम्हनी, प्र.आर. उत्तम पटैल , प्र.आर. फागू लाल , आर. सुनील सिंह, आर. कीर्ति कुमार, आर. उत्तम सिंह गोठरिया, म.आर. रीतु मरावी, सैनिक टेकचँद की मुख्य भूमिका रही ।


No comments:
Post a Comment