रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के विकास खण्ड निवास के ग्राम मनेरी में विजय गुर्जर पिता जगवीर गुर्जर उम्र 56 वर्ष साकिन ताजपुर चौकी उजारी थाना सहजनगरी जिला अमरवाह (उ.प्र.) हाल सनमुखा कपंनी मनेरी द्वारा चौकी मनेरी में अज्ञात व्यक्ति के सनमुखा कपंनी मनेरी की वाउन्ड्री वाल के उपर से कंपनी के अंदर आकर गार्डरूम में पंचम पटेल के साथ मारपीट करने के संबंध में शिकायत प्रस्तुत किया था । जिस पर चौकी मनेरी में अपराध धारा 457, 511, 324 भा.द.वि. का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। दौरान इलाज के आहत पंचम लाल लोधी की दिनांक 20/07/2023 को मृत्यू होने पर मामले में धारा 302 ताहि का इजाफा किया गया। पुलिस अधीक्षक मंडला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुये मामले में आरोपी के गिरफ्तार कर मामले के खुलासा करने हेतु निर्देशित किये गये थे। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस निवास सुश्री आकांक्षा परस्ते के मार्गदर्शन में थाना बीजाडांडी एवं पुलिस चौकी मनेरी मे टीम गठित कर लगातार अज्ञात आरोपी की तलाश पता साजी की जा रही इस दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल एवं आसपास के CCTV फूटेज भी खंगाले जा रहे थे। विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा अन्य तकनिकी साक्ष्यों का भी बारिकी से अध्ययन किया जा रहा था।प्राप्त तकनिकी साक्ष्यों एवं अज्ञात आरोपी का कद काठी के संबंध मे सनमुखा कपंनी मनेरी मे गार्डो से पूछताछ के दौरान आये तथ्यों के आधार पर पुलिस द्वारा संदिग्ध सुशील पटेल को पकडकर घटना के संबंध मे बरीकी व सक्ती से पूछताछ करने पर संदिग्ध सुशील पटेल द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया जो आरोपी सुशील कुमार लोधी पिता चोखे लाल लोधी उम्र 49 वर्ष निवासी ग्राम लहगी थाना बरेला जिला जबलपुर से घटना में प्रयुक्त हथौड़ा (हैमर) आलाजर को जप्त कर दिनांक 24/07/2023 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय निवास पेश किया गया है ।
वही उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बीजाडांडी निरीक्षक एस राम मरावी, उप निरीक्षक रवि चौहान, सउनि मनोज सेन, प्रधान आरक्षक नारायण उइके, प्रकाश यादव, आर. अनुपम तिवारी, आर. रोहित कुशवाहा, आर. कैलाश उपाध्याय, आर. प्रशांत अवस्थी, म.आऱ. प्रियंका मिश्रा, आऱ. उमेश पटेल, चा.आर. विजय एंव सायबर सेल से सुरेश भटेरे कि विशेष भूमिका रही ।

No comments:
Post a Comment