मंडला 25 जुलाई 2023
मण्डला ज़िले में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना
योजना के द्वितीय चरण का ऑनलाइन फॉर्म भरना शुरू हो गया है। सभी जनपदों एवं
परियोजनाओं में योजना के लिए नवीन पात्र महिलायें कैम्प स्थल पहुँची और अपना फॉर्म
भरा। जिला प्रशासन द्वारा केंद्रों पर ज़रूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई। कैंप
स्थलों पर महिलाओं को योजना से संबंधित ज़रूरी दस्तावेज़ एवं पात्रता की जानकारी
प्रदान करते हुए पात्र का पंजीयन किया गया। इसी प्रकार समग्र आईडी के ई-केवाईसी का
कार्य भी किया जा रहा है।
नवीन आवेदनों पर
क्रियान्वयन के लिए समय-सीमा
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के नवीन
आवेदनों के क्रियान्वयन के लिए शासन द्वारा समय-सीमा निर्धारित की गई है जिसके
अनुसार नवीन हितग्राहियों के लिए ऑनलाईन आवेदन 25
जुलाई से प्रारंभ हो
गए हैं। ऑनलाईन आवेदन पंजीयन की अंतिम तिथि 20
अगस्त है। अनंतिम
सूची 21
अगस्त को जारी की जाएगी। अनंतिम सूची पर प्राप्त आपत्तियों की अवधि 21
अगस्त से 25
अगस्त तक
होगा। आपत्ति व जांच एवं निराकरण के लिए 26
अगस्त से 29
अगस्त तक होगा। अंतिम
सूची 31
अगस्त 2023
तक जारी किया जाएगा। स्वीकृति पत्रों का वितरण 1
सितम्बर से 3
सितम्बर 2023
तक किया
जाएगा। राशि अंतरण 10
सितम्बर 2023
से होगा। भुगतान के लिए प्रत्येक माह की 10
तारीख नियत
है।
No comments:
Post a Comment