BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न - अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए भी एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, July 25, 2023

आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न - अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए भी एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश...



रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के विकास खण्ड बिछिया आगामी त्यौहार मोहर्रम, रक्षाबंधन और गणेशोत्सव आदि को लेकर बिछिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी धर्मों के लोगों सहित आमजन, वरिष्ठ नागरिक, पत्रकार, समाजसेवी बंधुओं सहित प्रशासनिक अमला भी उपस्थित रहा।  


बैठक में त्यौहारों और उन्हें कैसे मनाया जाएगा संबंधी चर्चाएं हुई और आमजन के सुझावों अनुसार रूपरेखा तय की गई । 


अन्य समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए एसडीएम ने दिए सख़्त निर्देश


वही बिछिया अनुभाग की अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सर्जना यादव ( IAS) के द्वारा उपस्थित जनों से अन्य समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई जिसमें नगर की विभिन्न समस्याओं से जुड़े विषय सामने आए । उक्त समस्याओं के निराकरण के लिए एसडीएम बिछिया द्वारा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण करने के लिए सख्त निर्देश दिए  गए ।  


कान्हा के सरही गेट मार्ग के किनारे जो कि ग्राम पंचायत कटंगा माल के अंतर्गत आता है , में नगर परिषद बिछिया के कचड़ा वाहनों द्वारा लगातार कचड़ा डंप किया जा रहा था, जिसकी शिकायत अनुविभागीय अधिकारी से की गई थी और उन्होंने तत्काल मामले की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुए मौका निरीक्षण किया और नगर परिषद बिछिया के सीएमओ को निर्देशित किया कि वेस्ट मैनेजमेंट के लिए आपके द्वारा जो स्थान निर्धारित किया गया है उसी स्थान पर कचरा ले जाया जाए इसके अलावा अन्य मार्गों में इस प्रकार गंदगी न की जाए । 


मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान में हो रही आवागमन की दिक्कत को लेकर भी शिकायत प्राप्त होने पर एसडीएम बिछिया द्वारा मौका निरीक्षण किया गया और संबंधित विभाग को मौके में ही त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया गया ।

No comments:

Post a Comment