BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर थावर नदी पुल पर बाढ़ से सिवनी मंडला मार्ग जर्जर लगा भारी वाहनों का आवागमन में प्रतिबंध - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, July 10, 2023

नैनपुर थावर नदी पुल पर बाढ़ से सिवनी मंडला मार्ग जर्जर लगा भारी वाहनों का आवागमन में प्रतिबंध



रेवांचल टाईम्स - मंडला सिवनी मार्ग हुआ बंद लोगो को करनी पड़ रही परेशानियों का सामना वही थावर नदी के पुल पर आई बाढ़ के रास्ते सिवनी मंडला रोड मार्ग बंद हो गया, नैनपुर से सिवनी मार्ग बंद पिछले 2 दिनों से हो रही भरी बारिश के चलते नैनपुर और सिवनी की सीमा पर बने थावर नदी के पुल पर बाढ़ आ जाने के कारण मंडला, नैनपुर, सिवनी मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया थावर नदी के पुल के ऊपर 8 से 10 फीट के पानी के बहने से पुल जर्जर हो गया है और टुकड़े पत्थरों की लंबी-लंबी कतार लगी थीं, जहां थावर नदी में कस्छप गति चल रहे पिछले 2 साल से नए पुल का निर्माण कार्य चल रहा है, जो अभी तक आधा अधूरा है, जिससे मौजूदा समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सिवनी मार्ग आज पूरा दिन बंद रहने की संभावना है। पिछले 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश से नैनपुर के और आसपास में बड़े पैमाने पर लोगों के में पानी पहुंच गया है जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है नैनपुर के आसपास की सभी छोटी बड़ी नदी नाले में बाढ़ आ जाने से हर तरफ से संपर्क टूट गया है।

      वही जिला प्रशासन ने सभी लोगों से अपील की कि पानी कम हो या ज्यादा कोई भी व्यक्ति या वाहन सड़क पार न करे, जिसे लोगो को होने वाली जनहानि से बचाया जा सके।

No comments:

Post a Comment