BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान प्रथम चरण 7 से 12 अगस्त तक, द्वितीय 11 से 16 सितम्बर तथा तृतीय चरण 9 से 14 अक्टूबर तक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Tuesday, July 25, 2023

सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान प्रथम चरण 7 से 12 अगस्त तक, द्वितीय 11 से 16 सितम्बर तथा तृतीय चरण 9 से 14 अक्टूबर तक

मण्डला 25 जुलाई 2023

                भारत शासन के निर्देशानुसार प्रदेश में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम सुदृढीकरण एवं मीजल्स-रूबेला वैक्सीन की डोज से छूटे हुये 5 वर्ष तक के बच्चों को टीकाकृत किये जाने हेतु सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान 5.0 प्रदेश के समस्त जिलों में तीन चरणों में आयोजित किया जाना है।

                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी कि प्रथम चरण 7 से 12 अगस्त तक तथा द्वितीय चरण 11 से 16 सितम्बर तक एवं तृतीय चरण 9 से 14 अक्टूबर 2023 तक होगा।

                अभियान अंतर्गत टीकाकरण से वंचित 0-5 वर्ष की आयु तक के बच्चों तथा गर्भवती महिलाओं को हेडकाउंट सर्वे उपरांत ड्यूलिस्ट अनुसार चिन्हित कर पूर्ण टीकाकृत किया जाना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने समस्त जनसमुदाय से अपील की है, कि वे अपने 0-5 वर्ष तक के बच्चे एवं गर्भवती महिलायें जो टीकाकरण हेतु ड्यू है, वे अभियान दिवस में अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र में जाकर टीकाकरण अवश्य करायें।



No comments:

Post a Comment