दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला विकास पर्व के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ी खैरी में भूमिपूजन तथा लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित।कार्यक्रम में आसपास की 10 पंचायतों जिसमे बड़ी खैरी आमनाला,बिनैका,जंतीपुर, पीपरपानी, सकवाह, पुरवा खुड़िया बनियातारा,कौरगांव ग्राम पंचायतें सम्मिलित रही।
विकास पर्व के अंतर्गत इन ग्राम पंचायतों में स्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा लोकार्पण किया गया।इस अवसर पर विधायक देवसिंह सैयाम क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य शैलेश मिश्रा,जनपद सदस्यगण श्रीमती कमलेश्वरी बैरागी,विनोद चौरसिया, जयदत्त झा,गणमान्य नागरिकों,ग्राम पंचायतों के सरपंचगण, के , सचिवगण, रोजगार सहायक,की उपस्तिथि रही।अपने संबोधन में उपस्थित जनों से क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य शैलेश मिश्रा ने अपनी बात रखते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आमजनता की सरकार है।जनता के हित सर्वोच्च प्राथमिकता है,प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु कृत संकल्पित है। जागरूक होकर अपनी समस्याओं को सुलझाने,सेवाओं का लाभ लेने, सामाजिक समरसता के साथ रहने,भारतीय नस्ल गौपालन करने,जलसंरक्षण करने की अपील की।आगे अपनी बात रखते हुए मिश्रा ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रत्येक वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है,जिनका हमे जागरूक होकर लाभ लेना चाहिए।उपस्थित जनों से समाज को शिक्षित बनाने,स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत प्रत्येक बच्चो को रोजाना शाला भेजने,नशामुक्त समाज बनाने की अपील की।



No comments:
Post a Comment