BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शासकीय शालाओं में मनाया गया प्रवेश उत्सव - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, July 17, 2023

शासकीय शालाओं में मनाया गया प्रवेश उत्सव



 

मंडला 17 जुलाई 2023

            स्कूल चलें हम अभियान के तहत सभी शासकीय शालाओं में प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को शिक्षा का महत्व बताते हुए उनसे नियमित शाला आने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान सभी शालाओं में एसएमडीसी, शाला प्रबंधन समिति की विशेष बैठक एवं अभिभावक-शिक्षक बैठक का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शाला के पूर्व विद्यार्थी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी सम्मिलित हुए। प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में शाजापुर जिले के गोलाना में आयोजित राज्य स्तरीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम देखा और सुना गया।

 

अधिकारियों ने विद्यार्थियों से साझा किए अनुभव

 

            समस्त शासकीय शालाओं में जनसमुदाय की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से 17 से 19 जुलाई 2023 तक भविष्य की भेंट कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसके तहत आज विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शालाओं में जाकर विद्यार्थियों से अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए अपनी रूचि के अनुसार लक्ष्य तय करने तथा उसे हासिल करने के टिप्स दिए। इस दौरान अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक शाला में अध्यापन भी किया। उन्हांेने विद्यार्थियों को शालेय तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। भविष्य की भेंट कार्यक्रम के तहत् अधिकारियों को कलस्टर आवंटित किए गए थे। भेंट के दौरान अधिकारियों ने शालाओं में अध्ययनरत बच्चों को उपयोगी वस्तुएं भी सहयोग स्वरूप प्रदान की गई।

No comments:

Post a Comment