मंडला 25 जुलाई 2023
16 जुलाई से 14 अगस्त 2023 तक आयोजित होने वाले विकास पर्व के तहत् आज मंडला विधानसभा के आमानाला, बिछिया विधानसभा के नैझर एवं निवास विधानसभा के भलवारा में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों द्वारा विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा।
मंडला विधानसभा के आमानाला, बड़ीखैरी, बनियातारा, भपसा, बिनैका, जंतीपुर, खुड़िया, कौरगांव, पीपरपानी, पुरवा एवं सकवाह पंचायतें सम्मिलित होंगी। इस कार्यक्रम के लिए सुनील डोंगरे को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। बिछिया विधानसभा के नैझर में आयोजित कार्यक्रम में नैझर, खौड़ाखुदरा एन, उमरिया, लाफन, इमलीटोला एवं डुंडी पंचायतें सम्मिलित होंगी। इस कार्यक्रम के लिए विजय झारिया को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार निवास विधानसभा के भलवारा में आयोजित कार्यक्रम में भलवारा, कोहानी, गडरा एवं हाथीतारा पंचायतें सम्मिलित होंगी। इस कार्यक्रम के लिए मनीराम झारिया को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

No comments:
Post a Comment