दैनिक रेवांचल टाइम्स - डिडोरी बजाग बैगाचक ग्राम सीतल पानी मे इन दिनों भालू के उत्पात से ग्रामीणों मैं दहशत का माहौल है जंगली भालू रहवासी क्षेत्रो मे घुसकर कच्चे घरों को अपना निशाना बना रहे है गोरतलब है की विगत एक माह से वन क्षेत्रो और आसपास के ग्रामीण अंचलो मे भालुओ की लगातार दस्तक से ग्रामीणो मे भय का माहौल व्याप्त और बीते सप्ताह भी बजाग से चांडा मार्ग पर अंधा मोड़ के पास एक भालू कई दिनों तक देखा गया। प्राप्त जानकारी अनुसार वन ग्राम शीतलपानी मे विगत रात्री रामू खैरवार के कच्चे मकान की दीवार के पिछले हिस्से को भालू ने नुकसान पहुंचाया भालू दीमक के अंडे खाने की फिराक मे ग्रामीणो के घरों को खोद रहा है दीवार खोदने की घटना के बाद खैरवार परिवार के परिजनों ने साथ मे मिलकर मसाल जलाकर भालू को भगाया वही ग्रामीण जुगराज के घर मे लगे कटहल के पेड़ से भालू द्वारा कटहल तोड़कर खाने की बात भी सामने आई है जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई है लेकिन अभी तक कोई भी अधिकारी कर्मचारी नहीं पहुंचे जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है वही बताया जा रहा है कि लगातार रहवासी क्षेत्र में 4 दिनों से भालू आ रहा है जिससे शाम होते ही ग्रामीणो का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है वहीं बजाग मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर छत्तीसगढ़ मार्ग पर आए दिन भालू देखा जा रहां जिसे वाहन चालक राहगीरों द्वारा परेशान किया जा रहां हैं जिससे कभी भी अनहोनी की संभावना बनी हुई हैं इस संबंध में वन विभाग के डिप्टीरेंजर अजय मुकूदपोल को प्रतिनिधि द्वारा जानकारी दी गई उनके द्वारा बोला गया हैं की कल ही मुनादी करा दी जाएंगी
Monday, July 10, 2023
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
जंगल के रहबासी इलाको मे भालू ने मचाया उत्पात ग्रामीणों में दहशत, विभाग को सूचना के बाद भी नहीं की जा रही कोई पहल
जंगल के रहबासी इलाको मे भालू ने मचाया उत्पात ग्रामीणों में दहशत, विभाग को सूचना के बाद भी नहीं की जा रही कोई पहल
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment