रेवांचल टाइम्स मंडला। नैनपुर नगर मे इन दिनों तेजी से आई फ्लू फैल रहा है। अस्पताल व मेडिकल में आई फ्लू के सैकड़ों मरीज रोजाना इलाज के लिए पहुंच रहे हैं. खास बात यह है कि इस बीमारी से स्कूली बच्चे ज्यादा पीड़ित हैं वहीं,बारिश के दिनों में फैले कंजंक्टिवाइटिस से बच्चों को आंखों में काफी जलन हो रही हैं और यह एक दूसरे पर जल्दी से फैलने वाला बीमारी हैं. वहीं, आई फ्लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट जारी कर बच्चों की 1 सप्ताह की छुट्टी घोषित की जानी चाहिए और साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूलों में जाकर बच्चों के आंखों की करे. जिससे बच्चे में लक्षण दिखाई देने पर उनका इलाज किया जा रहा है। इसके लिए डॉक्टरों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए जाने चाइए. इधर तेजी से फैल रहे कंजंक्टिवाइटिस को देखते हुए अभिभावकों ने स्कूलों में छुट्टी करने की मांग की है. वर्तमान में मिल रही जानकारी के मुताबिक बहुत से स्कूली बच्चे कंजंक्ट वाइटिस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.डॉक्टरों ने बताया कि इसके लक्षण आंख की पुतली का सफेद हिस्सा लाल हो जाना, आंखों में जलन खुजली, आंखों में पानी या आंसू आना और पलकों में सूजन आदि लक्षण होते हैं। आंख आने का मुख्य कारण वायरस, बैक्टीरिया और एलर्जी हो सकते हैं और एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के संपर्क में आने पर फैलता है
Friday, July 28, 2023
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
तेजी से फैल रहा आई फ्लू जिला प्रशासन को करनी चाहिए सप्ताहिक छुट्टी
तेजी से फैल रहा आई फ्लू जिला प्रशासन को करनी चाहिए सप्ताहिक छुट्टी
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment