तीनों विधानसभा के सेक्टर
अधिकारियों की बैठक संपन्न
मण्डला 11 जुलाई 2023
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने
मंगलवार को बिछिया, निवास तथा मंडला तीनों विधानसभा के लिए नियुक्त प्रशासन एवं
पुलिस के सेक्टर अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने निर्देशित किया कि
प्रशासन एवं पुलिस के सेक्टर अधिकारी गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन
करते हुए संपूर्ण निर्वाचन गतिविधियों को तय समय-सीमा में पूरी करेंगे। उन्होंने
कहा कि संपूर्ण निर्वाचन अवधि के दौरान प्रशासन एवं पुलिस के सेक्टर अधिकारी
प्रभावी समन्वय के साथ काम करेंगे। दोनों अधिकारी अपने सेक्टर की भौगोलिक, प्रशासनिक गतिविधियों का संयुक्त भ्रमण करते हुए निर्विघ्न
एवं निष्पक्ष निर्वाचन संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कलेक्टर ने
कहा कि सेक्टर अधिकारी अपने क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाएं
सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वल्नरेब्लीटी मैपिंग, द्वितीय संक्षिप्त
पुनरीक्षण, रूट वेरीफिकेशन, बूथ की संवेदनशीलता का
आंकलन करते हुए निर्धारित प्रारूपों में समय-समय पर जानकारी देंगे। उन्होंने 22 जुलाई तक उक्त निर्देशों के पालन की रिपोर्ट प्रस्तुत करने
के निर्देश दिए।
मिलेगा विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट का दर्जा
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने बताया कि
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सेक्टर अधिकारियों को विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट
का दर्जा दिया जाएगा जिन्हें वाहन सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं समय-समय पर निर्वाचन
कार्यालय द्वारा मुहैया कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि 2 अगस्त को होने वाले द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान
निर्वाचन नामावली का प्रकाशन किया जाएगा। इस समय प्रशासन एवं पुलिस के दोनों ही
सेक्टर अधिकारी अपने क्षेत्र में उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम 2 से 8 अगस्त तक चलेगा। उन्हांेने
निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग द्वारा सेक्टर अधिकारियों के लिए बनाई गई हेंडबुक
का अनिवार्यतः अध्ययन किया जाए।
अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाएं - एसपी
पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने उपस्थित सेक्टर अधिकारियों को
निर्देशित किया कि संपूर्ण निर्वाचन अवधि में एकदूसरे के साथ समन्वय करते हुए
सौंपे गए दायित्वों को पूर्ण निष्ठा से निभाएं। दोनों ही सेक्टर अधिकारी अपने
क्षेत्र के थाना प्रभारी,
बीट प्रभारी एवं महत्वपूर्ण व्यक्तियों तथा सहयोगियों का
अनिवार्यतः नंबर साझा करेंगे। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर प्रशासन के संज्ञान
में लाएंगे।
मास्टर ट्रेनर्स ने दिया प्रशिक्षण
तीनों विधानसभा के लिए नियुक्त प्रशासन एवं पुलिस के सेक्टर
अधिकारियों को जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण दिया। इस
दौरान उन्होंने सेक्टर अधिकारियों के दायित्व, रूटप्लान, क्रिटीकलेटी एवं वलनरेब्लीटी, चिन्हांकन, प्राप्त शिकायतों का समाधान आदि के बारे में बिन्दुवार एवं
विस्तार से जानकारी दी। साथ ही सेक्टर अधिकारियों के कर्तव्य के बारे में विस्तार
से बताया। डॉ. रोहितास ने निर्वाचन नामावली के परिवर्तन के बारे में प्रशिक्षण में
जानकारी दी।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment