BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
रविवार के उपाय: बंद किस्मत का ताला खोल सकते हैं आज किए गए ये काम, पैसों की कमी होगी दूर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Sunday, July 9, 2023

रविवार के उपाय: बंद किस्मत का ताला खोल सकते हैं आज किए गए ये काम, पैसों की कमी होगी दूर



जिस तरह सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है, उसी प्रकार रविवार के दिन भगवान सूर्य देव का पूजन किया जाता है. इस दिन सूर्य देवता को जल अर्पित करना शुभ माना गया है और कहते हैं कि इससे सूर्य देवता प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं. साथ ही सूर्य देव को जल अर्पित करने से पितरों भी प्रसन्न होते हैं. नियमित तौर पर भगवान सूर्य को जल अर्पित करने से उनके साथ-साथ सभी देवी-देवताओं का भी आशीर्वाद मिलता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इसके अलावा रविवार के दिन कुछ उपाय अपनाने से आपकी जिंदगी बदल सकती है.
रविवार के उपायभगवान सूर्य को जल अर्पित करते समय ओम सूर्याय नमः, ओम वासुदेवाय नमः या ओम आदित्य नमः मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए. इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रविवार का दिन दान करने के लिए भी बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है. इस दिन किसी जरूरतमंद को गुड़, दूध, चावल या कपड़े का दान अवश्य करना चाहिए. इससे भी भगवान सूर्य प्रसन्न होते हैं और घर में खुशियां आती हैं.
रविवार के दिन पूजा करने करने के बाद चंदन का तिलक अवश्य लगाना चाहिए. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंदन का तिलक शुभ होता है और इसे लगाने से सूर्य देवता के साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं.
रविवार के दिन पीपल की भी पूजा की जाती है और इससे भगवान प्रसन्न होते हैं. इसलिए रविवार के दिन शाम को आटे से एक चौमुखा यानि चार मुख वाला दीपक बनाएं और फिर उसे पीपल के पेड़ के नीचे जलाकर रख दें. इससे जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और यश की प्राप्ति होती है.
रविवार के दिन किया जाने वाला एक सरल उपाय यह भी है कि रात को सोते वक्त अपने सिरहाने पर दूध का गिलास रखकर सोएं और सुबह उठकर इस दूध को बबूल के पेड़ की जल में डाल लें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं.रेवांचल टाईम्स इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

No comments:

Post a Comment