हरियाणा के किसान की तीन एकड़ मे लगी गोभी तबाह
दैनिक रेवांचल टाइम्स बजाग- शुक्रवार देर साम से शुरु हुई बूंदा बांदी की बारिश ने रात होते होते तेज रफ़्तार पकड़ ली ,और मूसलाधार बारिस होने लगी तेज बारिश का पूरी रात रुक रुक कर चलता रहा ।बजाग से क्षेत्र् से लगे हुए जंगली इलाकों मे भी जमकर बारिश हुई। बारिश से नदी नालो मे उफान आने से पुल पुलिया जल मग्न हो गये जिससे आवागमन भी अवरुद्ध रहा। शुक्रवार को हुई आफत की बारिश से कई किसानो की फसले भी बर्वाद हो गई मल्होत्रा कृषि फार्म के किसान बंसी लाल की नदी किनारे लगी तीन एकड़ मे गोभी की फसल चकरार नदी के तेज बहाव मे बह जाने से लाखो का नुकसान हुआ।किसान बंसी लाल ने बताया की खेत किनारे फेंसिंग मे लगे लगभग डेढ़ सो पोल और बारह बंडल तार, पौधों मे पानी देने के लिए खेतो लगाई गई नो हजार मीटर डिरप्स लाइन,दस एच पी की मोटर आदि पानी मे बह गये । जिससे किसान को लगभग बारह लाख की छति होना बताया गया है क्षेत्र के किसानो ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है


No comments:
Post a Comment