BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
jabalpur: कुख्यात बदमाश के हाथों से एसपी ने खाया केक गढ़ा त्रिपुरी चौक स्थित खटवानी कार शोरूम में कार लांच कार्यक्रम विवादों में फंसा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Monday, July 17, 2023

jabalpur: कुख्यात बदमाश के हाथों से एसपी ने खाया केक गढ़ा त्रिपुरी चौक स्थित खटवानी कार शोरूम में कार लांच कार्यक्रम विवादों में फंसा

रेवांचल टाईम्स - जबलपुर, रविवार को गढ़ा त्रिपुरी चौक स्थित खटवानी ग्रुप के किया कार शोरूम उस वक्त विवादों में फंस गया जब सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो और फोटो वायरल हो गई। वीडियो-फोटो में पुलिस अधीक्षक टीके विद्यार्थी एक ऐसे व्यक्ति के हाथों से केक लेकर खा रहे थे जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में दर्जना प्रकरण है। फिलहाल आरोपी खुद को कांग्रेस नेता बताता है। सोशल मीडिया में फोटो-वीडियो वायरल होने के बाद एसपी सख्त हो गए हैं उन्होंने कार शोरूम के प्रबंधन से दो टूक कह दिया कि अखबारों में जो फोटो आए उसमें शोरूम का स्टाफ ही उनके साथ मौजूद दिखें। एसपी की नाराजगी के बाद शोरूम प्रबंधन ने सभी अखबारों में फोन लगाकर कुख्यात बदमाश की फोटो प्रकाशित न करने का निवेदन किया है। 

 

बदमाश को बुलाकर फंस गया शोरूम का स्टाफ


वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कि पुलिस अधीक्षक टीके विद्यार्थी पहले भी जबलपुर में अपनी सेवाएं दे चुकें है। इसलिए उन्हें इस बात की भली भांति जानकारी है कि कार लांच कार्यक्रम जो बदमाश उनके पास ईर्द-गिर्द घूम रहा था वह किसी स्वार्थवश उनके पास आकर बात कर रहा था। इधर बदमाश को शुभारंभ कार्यक्रम में बुलाकर शोरूम का स्टाफ अपनी सबसे बड़ी गलती मान रहा था। 


खटवानी ग्रुप की गलती, जानते हुुए भी बदमाश को बुलाया

खुद को वरिष्ठ कांग्रेस नेता बताने वाले बदमाश के बारे में खटवानी ग्रुप के सभी सदस्यों को पूरी तरह से जानकारी थी फिर भी बदमाश को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। 

       वही कई मामलों में आरोपी को जब पूरे कार्यक्रम में एसपी के साथ कदम से कदम मिलाकर लोगों ने देखा तो वह भी हैरान हो गए।




No comments:

Post a Comment