रेवांचल टाईम्स - मंडला भुआ बिछिया नगर पंचायत भुआ बिछिया अंतर्गत वार्ड क्र 14 (सरदार भगत सिंह वार्ड) खिरख़ा मोहल्ला में निःशुल्क स्वास्थ्य महाशिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर के आयोजनकर्ता डॉ विजय आनंद मरावी (सह अधीक्षक जबलपुर मेडिकल हॉस्पिटल) निवासी भुआ बिछिया द्वारा बतालाया गया कि नगर भुआ बिछिया के अतिरिक्त आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जहां स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है, वहां पर लगातार ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से क्षेत्र के महिला पुरुष रोगियों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करवाए जाने का प्रयास अनवरत जारी है। उक्त महाशिवीर डॉ विजय आनंद के निज निवास प्रांगण भुआ में आयोजित हुआ । शिविर मे डॉ विजय आनंद मरावी की सहयोगी मेडिकल टीम जबलपुर के सभी रोगों के विशेषज्ञ डॉ विनोद विश्वकर्मा, डॉ पंकज असाटी, डॉ हेमंत तिलगाम, डॉ अखिल श्रीवास्तव, डॉ ममता मरकाम, डॉ अखिलेश पटेल, डॉ गजेंद्र पटेल सहित अन्य डॉक्टर्स ने अपनी निःशुल्क सेवाएं देकर शिविर को सफल बनाया। शिविर में नगर भुआ बिछिया के अलावा ग्रामीण क्षेत्र घुटास, सिझौरा, देई, दानिटोला, ओरई, ठोंढा, नेवसा एवम आसपास की लगभग 15 ग्राम पंचायतों के महिला पुरुषों ने शिविर में भाग लेकर निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। शिविर में पेट एवम अस्थि रोग, लिवर, आंख, कान, चेस्ट, दंत रोग, स्त्री रोग, टी.व्ही. आदि रोगों से संबंधित कुल 1056 प्रकरण आए। सफल रूप में आयोजित इस विशाल स्वास्थ्य महाशिविर में डॉ विजय आनंद मरावी एवम उनकी जबलपुर मेडिकल की टीम के अतिरिक्त गणमान्य नागरिकों एवम स्थानीय लोगों ने भी शिविर के प्रबंधन में भरपूर सहयोग किया। शिविर कार्यक्रम में पत्रकार राजेंद्र रावत, अरविंद अग्रवाल, गिरिजाशंकर राय, प्रकाश साहू, राजेंद्र परिहार, सौरभ अग्रवाल, विकास पिपरसानिया, आशीष शिवहरे, निहाल पिपरसानिया, धनेश्वर रानू जोगी, नर्मदा यादव, सुदेश नामदेव, रमेश यादव, रमेश पांडे, राजेंद्र धुर्वे, राजेंद्र परिहार, गोपेश चौहान, संजय तिवारी, विवेक कुमार पाण्डेय, विजय राजपूत, अभिषेक मिश्रा, मुकेश श्रीवास, मुकेश यादव, दादू लाल नामदेव, राजेश राय, प्रदीप झरिया, दुर्गेश यादव, उमेश बंजारा, शिव यादव, दीपक पाण्डेय गोविंद सार्वे आदि नागरिक बंधु तथा पत्रकार श्रृंखला में सुनील नामदेव, शोभित रावत, सुनील गर्ग, प्रफुल्ल तिवारी, राज कौशिक, अभय चौरसिया आदि पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
सरोज पाण्डेय, निवासी भुआ बिछिया -
मुझे विगत कई वर्षों से कान में सुनने की शक्ति नहीं है, शिविर में मुझे निःशुल्क सुनने की मशीन प्रदान की गई, जिससे मुझे काफी राहत प्रदान हुई।
चैन सिंह मरावी निवासी खटिया-
मुझे लंबे समय से पेट संबंधी बीमारी थी, शिविर में आकर मुझे तुरंत स्वास्थ्य लाभ मिला।
मोहन लाल बंजारा निवासी भीमडोंगरी-
हाथ पैर में काफी समय से दर्द बना रहता है, शिविर में मुझे रोग संबंधी निःशुल्क दवाइयां प्राप्त हुई।


No comments:
Post a Comment